
बिलासपुर,,, दिनांक 27-05-2025 को प्रार्थी सहसराम सूर्यवंशी पिता केदारनाथ सूर्यवंशी उम्र 23 वर्ष निवासी बटालियन के पीछे शिकारी मोहल्ला पांड थाना सकरी जिला बिलासपुर, थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सब्जी खरीदने सकरी बाजार गया था कि शाम करीब 5.00 बजे नया बाजार तालाब के पास बैठकर शराब पी रहा था तभी सकरी निवासी निहाल यादव, समीर यादव, राजकुमार विश्वकर्मा वहां आकर शराब पीने के लिए पैसो की मांग किया नही देने पर मां बहन की गंदी गदी गाली गलौच कर चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट किए है प्रार्थी की रिर्पोट पर अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया । श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा मामले की गंभीरता को देख हुए तत्काल आरोपियो को गिरफतार कर सक्त कार्यवाही करने निर्देशित दिये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) श्री निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक प्रदीप आर्य द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, आरोपियो को सकरी नया बाजार से घेराबंदी कर पकडा गया, आरोपियो के पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया, आरोपियो की तलाशी लेने पर समीर यादव के पास से एक धारदार चाकू बरामद किया गया । सकरी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गुण्डागर्दी करने वालो को 02 घंटे के अंदर गिरफतार किया गया । सकरी क्षेत्र में गुण्डागर्दी करने वालो के विरूद्ध सक्त कार्यवाही की जावेगी ।
विशेष योगदान- निरीक्षक प्रदीप आर्य, प्रआर चोलाराम पटेल, राजकुार क्षत्री, आर सुमंत कश्यप, विनेन्द्र कौशिक, कलीराम यादव, इंद्रावन सिंह मरकाम
थाना – सकरी जिला– बिलासपुर अपराध क्रमांक- 332/2025
धारा- 296,115(2),351(2),119(1),3(5) बीएनएस , 25, 25 आर्म्स एक्ट
नाम आरोपी – 👇👇👇
01-समीर यादव पिता साधराम यादव उम्र 20 वर्ष निवासी शांति नगर सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर 02-राजकुमार विश्वकर्मा पिता सरजू विश्वकर्मा उम्र 29 वर्ष निवासी शांति नगर सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर 03-निहाल यादव उर्फ लल्लू पिता स्व पवन यादव उम्र 20 वर्ष निवासी बाजार पारा सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
