
बिलासपुर,,, जिले में चेतना अभियान के तहत सभी अपराध पर नियंत्रण कार्यवाही हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। दिनांक 31.03.2025 को प्रार्थी थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 29.03.2025 को प्रार्थी की छोटी बहन को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर भगा कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था । जिस पर अपहृत बालिका एवं अज्ञात आरोपी के पता तलाश हेतु साइबर टीम एवं कोटा पुलिस के सामंजस्य से अपहृत बालिका का दिल्ली में होने की सूचना प्राप्त किया गया। जिस पर निर्देशानुसार श्रीमती अर्चना झा (रा. पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में विशेष टीम का गठन कर दिल्ली के लिए रवाना किया गया है , जहां से अपहृत नाबालिक बालिका को विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से बरामद किया गया । जिन्हें ससुरक्षार्थ थाना कोटा लाकर विधि से संघर्षरत बालक को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, प्रधान आरक्षक 986 पंकज राय, आरक्षक 1216 महादेव कुजूर, आरक्षक 1256 नंद कुमार यादव का विशेष भूमिका रही।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
