
बिलासपुर,,, पुलिस अमानत में खयानत/चोरी/लुट करने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है! इसी तारतम्य में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर बिलासपुर के शहरी तथा सभी ग्रामीण थानो में लगातार अमानत में खयानत/चोरी/लुट संबंधी अपराध करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है!


इसी परिप्रेक्ष्य में प्रार्थी कार्तिकेश तिवारी साकिन सिवनी मोबाइल रायपुर हा.मु. रामा लाइफ सिटी सकरी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि बिलासपुर में CSPDCL का कार्य पिछले साल से अनवरत रूप से बिजली सुधार का कार्य चल रहा है! जिसका स्टोर मंगल भवन के सामने सेंदरी में स्थित है! बिजली कार्य चालू करने के लिए विजय मिश्रा एवं उसके साथी को बिजली कार्य हेतु AB Cable, conductor, transformer और लाइन का कंपलीट समान जो कार्य करने के लिए दिया गया था! उक्त सामान की अनुमानित कीमत 60-70 लाख रुपए को बिना बताए लेकर चले गए! प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध धारा 316(2) बीएनएस के तहत् पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया! विवेचना दौरान घटनाकारित कर फरार आरोपी विजय मिश्रा एवं उसके साथी का लगातार पतासाजी किया जा रहा था! तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी विजय मिश्रा की जानकारी होने पर बिलासपुर पुलिस टीम तत्काल रीवा, मध्य प्रदेश के लिए रवाना होकर आरोपी विजय मिश्रा के सकुनत पर दबिश देकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया आरोपी विजय मिश्रा पिता ब्रिज किशोर मिश्रा उम्र 44 साल साकिन पुरैना पोस्ट सोनौरा थाना रायपुर थाना रायपुर कचुलियान जिला रीवा (म.प्र.) से उक्त घटना के संबंध में पूछताछ किया गया। आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर गिरफतार कर विधिवत् कार्यवाही किया जा रहा है तथा फरार आरोपी की लगातार पतासाजी जारी है। पुलिस अधीक्षक ने इस बेहतर और प्रभावी कार्यवाही के लिए ज़िले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल,शहर, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली अक्षय प्रमोद साबद्रा , थाना प्रभारी कोनी राहुल तिवारी और स्टाफ़ की सराहना की है ।
अमानत में खयानत/चोरी/लुट करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही का उद्देश्य अपराधिक गतिविधि वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाना है।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 4, 2026व्यापार विहार में नकली माल वालों की उल्टी गिनती शुरू, असली के नाम पर नकली बेचकर ग्राहकों को चूना लगाने वालों की सदस्यता होगी निरस्त, व्यापारी संघ ने साफ कर दिया, कारोबार करो, धोखाधड़ी नहीं…
UncategorizedNovember 4, 2026एक जेल संभल नहीं रही, दूसरी खोलने की तैयारी, अंदर 3432 बंदियों का बोझ, बाहर ऊंची इमारतों से सुरक्षा को चुनौती, दो बार हो चुकी संदिग्ध सामग्री की एंट्री, आखिर प्रशासन किस मुहूर्त का इंतजार कर रहा?
UncategorizedNovember 4, 2026आठ मंजिल की परमिशन, नौवीं पर चढ़ा निर्माण का जुनून, दीवान कंस्ट्रक्शन का कैसा है ये बिल्डिंग वाला गणित? 13.6 मीटर की दूरी भी हुई गायब, 190 कारों की पार्किंग का हिसाब भी सवालों में, निगम की भवन शाखा जांच के नाम पर बजा रही ढोल, कार्रवाई की बारी आई तो जिम्मेदारों की बोलती बंद, क्या रसूख के आगे नियमों ने भी टेक दिए घुटने?
UncategorizedNovember 4, 2026कोनी के सुपरस्पेशलिटी मल्टीलेवल हॉस्पिटल के नाम पर मरीजों को बनाया जा रहा फुटबॉल, इलाज सरकारी अस्पताल में नहीं तो निजी अस्पतालों में कैसी सेटिंग? कान के इलाज में गई जान, डॉक्टर पर दलाली और अस्पतालों पर लापरवाही के आरोप, 200 करोड़ का अस्पताल आखिर मरीजों के किस काम का?…
