
बिलासपुर,,, पुलिस महकमे द्वारा पुलिस विभाग में पदस्थ महिला कर्मचारियों और थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला प्रार्थियों की सुविधाओं को देखते हुए बिलासपुर पुलिस ने साल 2018 में अभिनव पहल करते हुए संवेदना केंद्र की शुरुआत की गई थी! खूब व्यवस्थाओं के साथ शूरू की गई संवेदना केंद्र आज अभाव और रखरखाव नहीं होने की वजह से जर्जर होने लगी है!

कई थानो में तो संवेदना केंद्रों में 24 घंटे ताला लटका मिलता है.. शहर के मध्य में स्थित कोतवाली थाना के पीछे बने संवेदना केंद्र की स्थित बद से बदतर हो चुकी है, यहां हमेशा ताला लटका हुआ रहता है इतना ही नहीं थाना प्रभारी तक यहां झुकना जरूरी नहीं समझते है, न उजागर न करने की शर्त पर एक स्टाफ ने बताया कि, संवेदना केंद्र पिछले कुछ सालों से महिलाओं के लिए खुलता ही नहीं, बल्कि इसे एक मालखाने के रूप में उपयोग किया जाता है, जहां कुछ ही लोगों को जाने के अनुमति दी गई है, थाना फरियाद लेकर कोतवाली पहुंचने वाली महिलाओं और महिला स्टॉफ के कामकाज और विश्राम के लिए बनाया गया संवेदना केंद्र पूरी तरह बंद कर दिया है!

बता दें कि 15 फरवरी 2018 को पहले संवेदना केंद्र का उद्घाटन तत्कालीन एसपी शेख आरिफ और आईजी दीपांशु काबरा द्वारा तोरवा थाना में किया गया था जिसके बाद लगातार शहर के सभी थानों में महिलाओं की संवेदनशीलता को देखते हुए संवेदना केंद्रों का निर्माण कराया गया, जिसका जोरशोर से उद्घाटन भी किया गया, लेकिन अब थानों में बने संवेदना केंद्र रखरखाव के अभाव में अपना मूल और अस्तित्व खोते जा रहे है वहीं जिले के पुलिस अधिकारियों ने भी इस ओर ध्यान देना बंद कर दिया है.. जिसका सबसे बड़ा उदाहरण कोतवाली थाने के पीछे बना संवेदना केंद्र है..
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
