
बिलासपुर,,, बिलासपुर की न्यायधानी में एक शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है! जहाँ थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने एक गंभीर मारपीट और चाकू के मामले में फरार चल रहे आरोपी हिमांशु उर्फ मोटू यादव (29 वर्ष), निवासी उदई चौक, कतियापारा को 3 जून 2025 को मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर गिरफ्तार किया! उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है! जब प्रार्थी अशोक गुप्ता के पुत्र शेखर गुप्ता रात 10:30 बजे दैनिक भास्कर ऑफिस से लौटते समय अपने घर के सामने खड़ी बाइक को हटाने को कहा! इसी बात पर राहुल सिंह, मिथिलेश सिंह उर्फ डुमचु ठाकुर और शुभम सोनी उर्फ सोनू ने पहले गाली-गलौज की और फिर कुछ देर बाद अन्य साथियों के साथ लाठी-डंडा लेकर शेखर के घर में घुस गए! और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और सोनू सोनी और उसके साथियों ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी! इस हमले में शेखर और उसके पिता अशोक गुप्ता गभीर रूप से घायल हो गए! जिनका इलाज सिम्स अस्पताल में चल रहा था!

प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक SSP रजनेश सिंह के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रमोद सभद्रा के मार्गदर्शन में तत्काल विशेष टीम बनाई गई! और घटना के कुछ ही घंटों में राहुल, मिथिलेश, शुभम, रोहन साहू और काव्यांशु विनोदीया को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई! आरोपियों ने जुर्म कबूलते हुए घटना में प्रयुक्त लाठी, चाकू, मोटर सायकिल और स्कूटी बरामद की गई! जिनको जप्त किया गया! वही घटना में फरार चल रहे आरोपी हिमांशु यादव को बाद में मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया! पूछताछ में उसने भी घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की! सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया! जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया!
इस सफल कार्रवाई में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी विवेक कुमार पांडेय, सउनि गजेन्द्र शर्मा, प्रआर विनोद यादव, आरक्षक राहुल जगत और राधारमण पट
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 31, 2026अमर अग्रवाल का आया नाम, सियासी गलियारों में मचाया हलचल… भाजयुमो कोषाध्यक्ष के समर्थन में समर्थकों ने संभाला मोर्चा, चर्चाओं के बाजार में बढ़ी गर्मी, अब हर जुबां पर अमर और संगठन की बात…
UncategorizedOctober 31, 2026सत्ता बदली, चखना मंडी के खिलाड़ी बदले, पुराने बस स्टैंड से चांटीडीह और चिंगराजपारा तक नेताओं की कथित सरपरस्ती में फल-फूल रहा कारोबार, 64 में 32 दुकानें बंद मगर आधे शहर में जाम छलकाने का इंतजाम…
UncategorizedOctober 31, 2026मिलावटखोरों की मिठास पर R.R देवांगन का शिकंजा, बंगाल स्वीट्स से लड्डू तो साई सुपर मार्केट से गुलाब जामुन मिक्स तक के सैंपल, खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ दबिश से कारोबारियों में खलबली, अब लैब रिपोर्ट खोलेगी शुद्धता की पोल, R.R देवांगन की निगरानी में जारी रहेगा अभियान…
UncategorizedOctober 31, 2026तहसील में तहलका, सीपत में महिला अफसर को फोन पर गाली, सकरी में पक्षकारों के बीच मारपीट का बवाल, कहीं CM हेल्पलाइन बनी सिरदर्द तो कहीं तहसील दफ्तर बना अखाड़ा, दो घटनाओं से प्रशासनिक महकमे में उबाल…
