
बिलासपुर– शहर के बीचोबीच स्थित शनिचरी बाजार में आग लगने से हड़कंप मच गया है, वहीं देखते ही देखते आग कई दुकानों में फैल गई है, वहीं आग की खबर लगते ही मौके पर प्रशासन की टीम, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां, पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है जहां राहत और बचाओ कार्य जारी है, आग लगने की वजह से करोड़ों की संपति जलकर खाक होने की सूचना भी मिल रही है.. वहीं आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन बताया जा रहा है कि ये आग बढ़ते बढ़ते लगभग 25 दुकानों को अपने जद में ले चुकी है..
जानकारी के मुताबिक न्यायधानी के शनिचरी बाजार के अंदर वाली लाइन में आग लगने की जानकारी स्थानीय लोगों को मिली जिसके बाद देखते ही देखते आग ने बड़ा रूप ले लिया और उसकी जद में एक के बाद एक कई दुकान आ गए, छोटी छोटी दुकानों वाला शनिचरी बाजार अपनी घनी दुकानों के समूह के लिए जाना जाता है, एक के बाद एक दुकान और जगह कम होने की वजह से आग एक के बाद एक कई दुकानो तक फैल गई है..
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
