
बिलासपुर,,,, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को अपने निजी प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने कई कार्यक्रमों में शिरकत की और कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की! मीडिया से बातचीत के दौरान बघेल ने राज्य और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला! उन्होंने सरकार की नीतियों को किसानों, युवाओं, आदिवासियों और शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ बताया!
बघेल ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार धान खरीदी से बचने के लिए किसानों को हतोत्साहित कर रही है! धान की नीलामी में जानबूझकर देरी की जा रही है! जिससे किसानों को प्रति क्विंटल 500 से 600 रुपये तक का नुकसान हो रहा है! उन्होंने कहा कि खाद और बीज की भी गंभीर किल्लत है! जबकि पिछली खरीदी का धान अब तक नहीं उठाया गया है!
पूर्व मुख्यमंत्री ने बिजली संकट और बढ़ती बेरोजगारी को भी राज्य के सामने प्रमुख संकट बताया! उन्होंने कहा कि बिजली कटौती ने आमजन को परेशान कर रखा है! और रोजगार की कमी के चलते 30 से 40 हजार युवा राज्य से पलायन कर चुके हैं! बघेल ने आदिवासी समाज की स्थिति को लेकर भी चिंता जताई और आरोप लगाया कि कई निर्दोष आदिवासी युवाओं को झूठे मामलों में जेल भेजा गया है!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए बघेल ने पूछा कि जीरम घाटी हमले के दोषियों को लेकर किए गए वादों पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई! उन्होंने कहा कि पीएम ने 15 दिनों में आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही थी! लेकिन यह वादा अब तक अधूरा है!
शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी बघेल ने सरकार की आलोचना की! उन्होंने कहा कि 16 जून से नया सत्र शुरू हो रहा है! लेकिन शिक्षा विभाग अव्यवस्था का शिकार है! हजारों स्कूल बंद किए जा रहे हैं! और शिक्षकों की नियुक्ति भी रुकी हुई है! बघेल ने कटाक्ष करते हुए कहा, “शाला बंद, मधुशाला चालू” जैसी नीति सरकार अपना रही है!
महिला कल्याण योजनाओं को लेकर भी उन्होंने राज्य सरकार पर हमला किया! उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना की राशि समय पर नहीं दी जा रही और 70 हजार महिलाओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
