
सूरजपुर,,, जिले के भैयाथान तहसील में पदस्थ तहसीलदार संजय राठौर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है! उनके ऊपर आरोप है! कि एक जीवित महिला को मृत बताकर सौतेले बेटे के नाम पर जमीन का नामांतरण कर दिया! मिली जानकारी के अनुसार शैल कुमारी दुबे ने 26 मई 2025 को शिकायत प्रस्तुत कर बताया था! कि तहसीलदार संजय राठौर ने सांठगांठ करके उन्हें मृत दर्शाते हुए उनकी निजी स्वामित्व की जमीन खसरा क्रमांक 45/3, रकबा 0.405 हे! जिसका रिनंबरिंग में नया खसरा नंबर 344 है! का अवैध तरीके से नामांतरण और विक्रय करा दिया! महिला की शिकायत पर अपर कलेक्टर सूरजपुर एवं तहसीलदार लटोरी की संयुक्त टीम द्वारा जांच कराई गई! जांच रिपोर्ट क्रमांक 99/अ.कले./2025, दिनांक 09.06.2025 के अनुसार संजय राठौर ने जीवित महिला शैल कुमारी दुबे को मृत बताकर उनकी निजी भूमि का नामांतरण सौतेले पुत्र वीरेन्द्रनाथ दुबे के पक्ष में कर दिया गया! तहसीलदार का यह कृत्य प्रथम दृष्टया अनैतिक माना गया है! प्रारंभिक जांच में ही राठौर को अपने पदीय दायित्वों के प्रति गंभीर लापरवाही और स्वेच्छाचारिता का दोषी पाया गया। छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-3 का उल्लंघन माना गया है। यही कारण है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर उन्हें प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए सरगुजा संभागायुक्त नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1) (क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान श्री राठौर को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय कार्यालय कलेक्टर, बलरामपुर-रामानुजगंज नियत किया गया है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
