
बिलासपुर,,,, धान खरीदी केंद्र में एक बार फिर बड़ा घोटाला सामने आया है! थाना सकरी क्षेत्रांतर्गत सेवा सहकारी समिति मर्यादित पोंड़ी (घुटकू), पंजीयन क्रमांक 668 में हुई लगभग 63 लाख रुपये की धान गबन की अनियमितता को लेकर तीन लोगो के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है! प्रार्थी अभिषेक शर्मा, शाखा प्रबंधक, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर ने थाना सकरी में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि धान खरीदी वर्ष 2023-24 के दौरान पोंड़ी (घुटकू) केंद्र में गंभीर वित्तीय अनियमितताएं सामने आई हैं! एक संयुक्त जांच दल द्वारा की गई जांच में यह उजागर हुआ कि कुल खरीदी गई 55,476 क्विंटल धान में से 2,226.77 क्विंटल धान का स्टॉक होना था! लेकिन भौतिक सत्यापन पर मात्र 195.77 क्विंटल अमानक धान मिला! यानी 2,031.00 क्विंटल धान ग़ायब पाया गया! जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 62,96,100/- आंकी गई है! इस संबंध में तीन जिम्मेदार लोगों को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया है!!!
- अरुण कुमार कौशिक (तात्कालीन प्रभारी संस्था प्रबंधक)
- रामखिलावन धुर्वे (तात्कालीन केंद्र प्रभारी)
- हरी यादव (कंप्यूटर ऑपरेटर) जांच प्रतिवेदनों और अभिलेखों के आधार पर पुलिस ने इन तीनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 409 एवं 34 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, यह अनियमितता कई स्तरों की लापरवाही और मिलीभगत को दर्शाती है। जांच में इन जिम्मेदारों द्वारा धान की खरीदी, रिकॉर्ड की प्रविष्टि और स्टॉक की निगरानी में भारी चूक पाई गई। गौरतलब है कि राज्य में इस प्रकार के धान खरीदी से जुड़े घोटाले लगातार सामने आ रहे हैं, जिससे शासन को न केवल आर्थिक नुकसान हो रहा है, बल्कि किसानों का भरोसा भी डगमगा रहा है। मामले में आगे और भी खुलासे होने की संभावना है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
