
बिलासपुर,,, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की अपराध गुप्तचर शाखा, अनूपपुर द्वारा जून 2025 में चलाए गए विशेष अभियान के तहत चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है! जो ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चोरी की घटनाओं में संलिप्त थे!
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से कुल तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं! जिनकी अनुमानित कीमत ₹42,489/- है! इन सभी मामलों को जीआरपी अनूपपुर में अपराध क्रमांक 013/2025, 037/2025 एवं 033/2025 के अंतर्गत भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(ब) एवं 305(1) बीएनएस में पंजीबद्ध किया गया है!
रेलवे सुरक्षा बल समय-समय पर यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षा के लिए विशेष अभियान चलाती रही है! ऑपरेशन यात्री सुरक्षा, ऑपरेशन अमानत, तथा ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते जैसे अभियानों के माध्यम से न केवल यात्रियों की संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है! बल्कि खोए हुए सामान को यात्रियों तक पहुँचाने एवं गुमशुदा बच्चों को उनके परिजनों से मिलाने जैसे मानवीय कार्य भी किए जाते हैं!
रेलवे सुरक्षा बल पूरी तत्परता और समर्पण से अपने कर्तव्यों का पालन कर रही है! और यात्रियों की सुरक्षा के लिए ऐसे अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
