
बिलासपुर,,,, संभागीय शिक्षा कार्यालय में पदस्थ सहायक संचालक मुकेश मिश्रा एक वीडियो के वायरल होने के बाद विवादों में घिर गए हैं! आरोप है! कि वे ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में दिखाई दिए और शिक्षकों के प्रतिनिधि मंडल से अभद्र व्यवहार किया! घटना को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है! जिसमें मिश्रा का असंतुलित व्यवहार और पत्रकारों से संवाद करते हुए कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियाँ भी सामने आई हैं!

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को शिक्षक साझा मंच बिलासपुर संभाग के प्रतिनिधि शिक्षक युक्तियुक्तकरण से जुड़ी शिकायतों पर ज्ञापन देने के लिए संभागीय शिक्षा कार्यालय पहुँचे थे! आरोप है! कि इस दौरान सहायक संचालक मुकेश मिश्रा ने शिक्षकों से बातचीत के बजाय गाली-गलौच करते हुए खुद को चेंबर में बंद कर लिया!
पत्रकारों द्वारा पीछा किए जाने पर उन्होंने दवाइयों की पर्ची दिखाते हुए दावा किया कि वे बीमार हैं! और नशीली दवाइयों के कारण उनकी हालत बिगड़ी है! न कि शराब के सेवन से हालांकि, वायरल वीडियो में वे कई बार लड़खड़ाते और अनियंत्रित नजर आते हैं! साथ ही कुछ क्लिप्स में शासन-प्रशासन को लेकर भी अपशब्द कहे जाने का दावा किया जा रहा है!

शिक्षक संगठन ने घटना की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से करते हुए तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग की है! सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों की गवाही के आधार पर बिलासपुर संभाग के संयुक्त संचालक शिक्षा ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं! निर्देश दिए गए हैं! कि तीन दिवस के भीतर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाए।
फिलहाल, शिक्षा विभाग और प्रशासनिक महकमे में इस घटना को लेकर हलचल मची हुई है! और सभी की निगाहें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं!!!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
