
जांजगीर,,, जांजगीर क्षेत्र में एक युवक को हनी ट्रैप में फंसाकर 17 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने महज छह घंटे में गिरफ्तार कर लिया! आरोपियों में एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं! सायबर सेल और थाना जांजगीर की टीम ने सयुंक्त कार्रवाई करते हुए अपहृत युवक को सुरक्षित छुड़ाकर परिजनों को सौंपा! मामले में एक आरोपी फरार है! पुलिस उसकी तलाश कर रही है! मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है!
जांजगीर जिले के बंसतपुर में रहने वाले बुधराम साहू ने 12 जून की शाम थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसका बेटा किशन साहू घूमने निकला था! रात आठ बजे उनके मोबाइल पर किशन के मोबाइल से कॉल आया जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति ने बताया कि उसका बेटा एक लड़की के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया है! वीडियो बना लिया गया है!

और उसे छुड़ाने के लिए 17 लाख रुपये लेकर कोरबा रोड स्थित पहरिया के आगे बुलाया गया! कॉल करने वाले ने धमकी दी कि रकम नहीं देने पर बेटे की हत्या कर दी जाएगी! फोन पर युवक के साथ मारपीट और गाली-गलौज की आवाजें सुनाई दीं! शिकायत मिलते ही एसपी विजय कुमार पाण्डेय, एएसपी उमेश कुमार कश्यप ने थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी और सायबर सेल प्रभारी सागर पाठक को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए!
साइबर सेल की टीम ने लोकेशन ट्रेस कर टीम ने पहरिया के आगे खेतों में स्थित एक बोर के मकान में दबिश दी और आरोपी अभय कुमार सूर्यवंशी (22) निवासी कुलीपोटा थाना जांजगीर को मौके से गिरफ्तार कर अपहृत किशन साहू को मुक्त कराया! पूछताछ में अभय ने बताया कि उसने महिला साथी आयशा बेगम उर्फ अन्नू उर्फ अस्मिता साहू (26), निवासी वैगिनबंधान भोजपुर चांपा के साथ मिलकर युवक को पहले व्हाट्सएप पर फंसाया और फिर बहला-फुसलाकर बुलाया! वहां उसे बंदी बना लिया गया! और फिरौती की मांग की गई! महिला आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है! एक अन्य आरोपी अभी फरार है! जिसकी तलाश जारी है!
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, दो स्कूटी और अपहृत युवक का मोबाइल भी जब्त किया है! दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 140(2) के तहत अपराध दर्ज कर जेल भेजा गया!!!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
