
बिलासपुर,,, शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन बड़े-बड़े दावे तो कर रहै है! की सड़कों पर यातायात कहीं भी बाधित नहीं होगी!
लेकिन हकीकत इससे कोसों दूर है! शनिचरी बाजार, जो शहर का सबसे व्यस्त और भीड़भाड़ वाला इलाका है! वहां हर दिन सुबह से लेकर देर शाम और रात तक ई-रिक्शा चालकों और फल-सब्जी विक्रेताओं की मनमानी से भारी जाम की स्थिति बनी रहती है!
सड़कों पर अतिक्रमण, नियमों की खुलेआम उड़ रही धज्जियां
शनिचरी बाजार में सड़कों के दोनों किनारों पर ठेले और फेरीवालों ने ऐसा कब्जा जमा रखा है!
कि राहगीरों के लिए पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है! वहीं ई-रिक्शा चालक सवारी बैठाने के लिए सड़क के बीचोंबीच वाहन खड़ा कर देते हैं! जिससे यातायात पूरी तरह चरमरा जाता है!
स्थानीय निवासी बताते हैं! रोजाना ई रिक्शा चालकों के चलते इसी तरह जाम में फंसे रहते हैं!
न ट्रैफिक पुलिस आती है! न कोई पूछने वाला है! दावे तो बहुत करते हैं! यातायात अधिकारी पर लेकिन ज़मीनी हकीकत तो कुछ और ही है!
दुकानदार भी परेशान, ग्राहक दूर होने लगे
शनिचरी बाजार के कई दुकानदारों का कहना है! कि जाम की समस्या के कारण अब ग्राहक इस इलाके से दूरी बनाने लगे हैं! फुटकर दुकानदार कहते हैं! अगर यही हाल रहा, तो धंधा पूरी तरह चौपट हो जाएगा! ग्राहक जाम से बचने के लिए अब दूसरी जगहों पर शॉपिंग करना पसंद कर रहे हैं!
यातायात पुलिस का दावा हवा फेल
वहीं दूसरी ओर यातायात पुलिस का कहना है! कि वे स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं! और जल्दी ही कार्रवाई की जाएगी! यातायात विभाग ने ई-रिक्शा चालकों और ठेलेवालों को कई बार चेतावनी दी है! अब सख्त कदम उठाने की तैयारी की जा रही है! अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम की मदद भी ली जा रही है!!!
सवाल उठता है कि कब होगा बिलासपुर में सुधार?
प्रशासन की बार-बार की चेतावनियों के बावजूद हालात नहीं सुधर रहे हैं! इससे यह साफ झलकता है! कि या तो प्रशासन की पकड़ कमजोर है! या फिर इन चालकों और विक्रेताओं को कोई संरक्षण प्राप्त है!
आम नागरिकों का टूटा यातायात पर विश्वास
बिलासपुर के न्यायधानी में इन दिनों यातायात की मनमानी चल रही है! नागरिकों का कहना है! कि जरूरत से ज्यादा यातायात विभाग वशूली की जा रही है! जिससे हमको सड़को पर चलना महंगा पड़ने लगा है! मजदूरी से ज्यादा यातायात विभाग को देना पड़ता है!
अब नाबालिक भी उड़ा रहे यातायात की धज्जियां
आप खुद ही देख सकते है! कि किस तरह यातायात के नियमो की धज्जियां उड़ा रहे नाबालिक युवक जिसके बाद भी यातायात के खुपिया कैमरे में कैद नही हो रहे है! जिससे लगता है! कि विभाग को चलानी कार्रवाई से ही फुरसत नही!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
