
बिलासपुर,,,, छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) की गंभीर लापरवाही फिर सामने आई है। इस बार उत्तर प्रदेश के एक वकील को ऑनलाइन चालान भेज दिया गया, जबकि न तो वे कभी बिलासपुर आए और न ही उनकी गाड़ी। यह कोई पहली गलती नहीं है — इससे पहले बाइक के नाम पर कार का चालान भेजा गया था।
सिस्टम की अनियमितताओं का सिलसिला यहीं नहीं रुका। पहले पुराने लाइसेंस को चिप वाले लाइसेंस में बदलने का दबाव बनाया गया, फिर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के नाम पर पैसे वसूले गए। बड़े-बड़े सुरक्षा व तकनीकी दावे किए गए, लेकिन हकीकत में ITMS में भारी खामियां उजागर हो रही हैं।
स्थानीय लोग अब प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि करोड़ों की योजनाएं केवल दिखावा बनकर रह गई हैं — पहले जैसी कई योजनाएं जमीन में दफन हो गईं, अब ITMS का भी वही हाल होता दिख रहा है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
