Thu. Oct 22nd, 2026

बिलासपुर में आकाशीय बिजली का कहर: क्रिकेट खेल रहे 13 वर्षीय बच्चे की मौत, दो घायल…

बिलासपुर,,,, जिले में कुदरत का कहर देखने को मिला, जहां क्रिकेट खेल रहे एक 13 साल के बच्चे की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई! जबकि दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए! यह दर्दनाक हादसा सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के बन्नाक चौक में हुआ!


जानकारी के अनुसार, 13 वर्षीय अभिषेक अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने बन्नाक चौक गया था! तभी अचानक तेज बारिश और गरज-चमक शुरू हो गई! बारिश से बचने के लिए सभी बच्चे दौड़कर एक पेड़ के नीचे जाकर छिप गए!
लेकिन तभी आसमान से गिरी बिजली सीधी बच्चों पर आ गिरी! इस हादसे में अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई! जबकि दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए! घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है!
इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है! और परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं! हर किसी की आंखें नम हैं! और लोग इस दर्दनाक हादसे से दुखी हैं!!!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed