
बिलासपुर,,, थाना रतनपुर जिला बिलासपुर पुलिस ने अश्लील फोटो भेजकर महिला को बदनाम करने वाले आरोपी शिवा देवांगन (उम्र 34 वर्ष, निवासी अकलतरी) को गिरफ्तार किया है! आरोपी ने प्रार्थिया की बेटी का फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो भेजा और विरोध करने पर गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी! पूर्व में आरोपी ने प्रार्थिया के पालतू कुत्ते को तलवार से काटकर मार डाला था! आरोपी के खिलाफ रतनपुर थाना में अपराध दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की गई! आरोपी से घटना में प्रयुक्त तलवार जब्त की गई एवं न्यायिक रिमांड पर भेजा गया! कार्रवाई में पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा!

दिनाँक 13/06/2025 को ग्राम लखराम निवासी प्रार्थिया थाना रतनपुर उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम अकलतरी का रहने वाले शिवा देवांगन के पिता प्रार्थिया के घर में किराये पर रहता है। इसी बात पर शिवा देवांगन प्रार्थिया से रंजिश रखते हुये प्रार्थिया को बदनाम करने की नीयत से प्रार्थिया के मोबाईल पर प्रार्थिया की बेटी का फोटो एडिट किया अश्लील फोटो भेजा। जिसे प्रार्थिया के द्वारा मना करने पर अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दिया है। तथा पूर्व में भी आरोपी के द्वारा पालतू कुत्ता को तलवार से काटकर मार दिया था। कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी रतनपुर के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी शिवा देवांगन को गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान, उपनिरी.मेलाराम कठौतिया, आर. हरनारायण नेटी, बिजेन्द्र रात्रे का विशेष योगदान रहा।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 22, 2026अपोलो का धुआं, लिंगियाडीह की खांसी, अब सीएमएचओ की चिट्ठी से मचेगी खलबली, विधायक की घुड़की, कांग्रेस की हुंकार भी नहीं आई काम, अब जवाब तलब का फरमान, मेडिकल कचरा जलाने के आरोप पर अस्पताल प्रबंधन की अग्निपरीक्षा, एनवायरो केयर कहां गायब है, आखिर किसकी मेहरबानी से चल रहा ये खेल?…
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
