
रायपुर,,, राजधानी में सेंधमारी के मामले में पुलिस ने एक महिला व एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया है! आरोपियों के पास से दो मोटरसायकल, दो लैपटॉप, एक एलईडी टीवी व सोना-चांदी के गहनों सहित कुल 5 लाख रुपए का मशरूका बरामद हुआ! दो आरोपी अब भी फरार हैं!

प्रार्थी शिव कुमार यदु पिता स्व. भारत लाल यदु उम्र 43 साल साकिन अटल नगर उरकुरा ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 28.05.2025 को अपने भाई राजकुमार यदु शोक कार्यक्रम में शामिल होने पूरे परिवार सहित घर में ताला लगाकर गये थे। दिनांक 30.05.2025 को सुबह 11.00 बजे कार्यकम संपन्न होने पर परिवार सहित वापस घर आकर देखे तो घर का दरवाजा टूटा हुआ था, आलमारी खुली हुई थी, आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर बच्चे का सोने का लॉकेट, चांदी की करधन, चाबी का गुच्छा, बिछिया, 03 जोडी पैर पटटी नगदी रकम 12000 रूपये कुल जुमला किमती 40000 रूपये को अज्ञात चोर चोरी कर ले गये है कि रिपोर्ट पर अपराध कमांक 572/25 धारा 331(4),305,317 (4) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीव्ही फुटेज को देखने पर एक संदिग्ध विधि से संघर्षरत बालक को पकड़कर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर अपने साथी सौरभ, पुष्पेन्द्र के साथ मिलकर उरकुरा, बिरगांव, सरोरा, दुर्गा नगर में सोने चांदी के जेवरात व टीवी, लैपटाप व मोटर सायकल चोरी करना बताये, चोरी में मिले सोने चांदी के जेवरात को खुशबू देवी साहू निवासी रावामांठा के पास ब्रिकी किये है तथा पैसे को खाने पीने में खर्च कर दिये बताये, खुशबू साहू पति कुलेश्वर पाण्डेय उम्र 28 साल साकिन खेल मैदान के पास रावाभांठा, थाना खमतराई जिला रायपुर को पकड़कर पुछताछ करने पर विधि से संघर्षरत् बालक, सौरभ, पुष्पेन्द्र चोरी के सोने चांदी के जेवरात लाकर मेरे पास बेचना बताने पर आरोपिया खुशबू देवी साहू के कब्जे से सोने चांदी के जेवरात, सोने जैसे हार, चांदी की पायल, चांदी की बिछिया, हाथ करधन, सोने के फुल्ली, चांदी का कड़ा, चांदी की करधन, मंगलसूत्र एवं विधि से संघर्षरत् बालक से 02 नग लैपटाप, 02 नग मोटर सायकल, 01 नग एलईडी टीव्ही कुल जुमला किमती 5,00,000रू को जप्त कर विधि से संघर्षरत बालक को बाल न्यायालय माना एवं महिला आरोपिया को रायपुर न्यायालय में पेश किया, प्रकरण के 02 अन्य फरार आरोपी सौरम, पुष्पेन्द्र की पता तलाश जारी है।
प्रकरण में बरामद किये गये 02 नग मोटर सायकल, 02 नग लैपटाप, 01 एलईटीव्ही के स्वामी की पतासाजी की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी –
खुशबू साहू पति कुलेश्वर पाण्डेय उम्र 28 साल साकिन खेल मैदान के पास रावाभांठा, थाना खमतराई जिला रायपुर एवं एक विधि के साथ संघर्षरत् बालक
बरामद किये गये मशरूका की कुल किमती है 5,00,000 रू
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
