
बिलासपुर,,, दैहानपारा देवनगर कोनी में किराना दुकान से अवैध रूप से 50 नग देशी शराब बेचते पाए गए! अशोक वर्मा को कोनी पुलिस ने गिरफ्तार किया! आरोपी के कब्जे से 9000 एमएल शराब बरामद कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया!

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना कोनी क्षेत्र में हो रही अवैध शराब बिक्री को अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के द्वारा निर्देश प्राप्त हुआ है, जिसके तारतम्य में आज दिनांक 18.06.2025 को मुखबीर के जरिये सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति दैहानपारा देवनगर कोनी में अपने किराना दुकान में रखे 50 नग देशी प्लेन मदिरा, अवैघ शराब बिक्री करने हेतु रखा है! कि सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक को दिया गया जिस पर तत्काल कार्यवाही करने का निर्देश देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल के मार्ग दर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली बिलासपुर श्री श्री अक्षय कुमार साबद्रा के नेतृत्व में एक टीम गठित कर अवैध शराब बिक्री करने वाले व्यक्ति को पकडने हेतु लगाया गया, मुखबीर के सूचना पर तत्काल मौके पर पहॅुच कर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर एक व्यक्ति को पकडा गया पुछताछ पर अपना नाम अशोक वर्मा पिता लखन वर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी दैहानपारा देवनगर कोनी का रहने वाला बताया आरोपी अशोक वर्मा के किराना दुकान में तलाशी कार्यवाही कर उसके कब्जे से 50 नग देशी प्लेन मदिरा प्रत्येक शीशी में 180 ML भरा हुआ जुमला 9000 MLडस् किमती 4000 रूपये को एक नीले रंग के थैला में छुपाकर रखा था जिसे बरामद कर जप्ती कार्यवाही किया गया, आरोपी अशोक वर्मा पिता लखन वर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी दैहानपारा देवनगर कोनी थाना कोनी जिला बिलासपुर का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का होना पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है। उक्त अवैध शराब बिक्री की धरपकड़ कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोनी श्री राहुल तिवारी एवं प्रधान आरक्षक अशफाक अली, आरक्षक भास्कर साहू ,आरक्षक उदय पाटले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 22, 2026अपोलो का धुआं, लिंगियाडीह की खांसी, अब सीएमएचओ की चिट्ठी से मचेगी खलबली, विधायक की घुड़की, कांग्रेस की हुंकार भी नहीं आई काम, अब जवाब तलब का फरमान, मेडिकल कचरा जलाने के आरोप पर अस्पताल प्रबंधन की अग्निपरीक्षा, एनवायरो केयर कहां गायब है, आखिर किसकी मेहरबानी से चल रहा ये खेल?…
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
