Thu. Oct 22nd, 2026

शादी का झांसा देकर शोषण, सरकंडा पुलिस ने 8 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार…

बिलासपुर,,, सरकंडा पुलिस ने महिला से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी अभिषेक बघेल को मात्र 8 घंटों में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया! प्रार्थिया की रिपोर्ट पर तत्काल अपराध दर्ज कर विवेचना की गई और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही की गई!

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया ने दिनांक 17.06.2025 को लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसका जान पहचान अभिषेक बघेल के साथ वर्ष 2023 में हुआ था, जिससे मोबाईल से बातचीत करते थे जो तुम्हे पसंद करता हूं कहते हुये शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाकर दैहिक शोषण किया है, अब शादी करने से इन्कार कर रहा है, प्रार्थिया के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को अवगत कराने पर तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देश दिये। जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय(शहर), बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी अभिषेक बघेल को रिपोर्ट के महज 8 घंटों के भीतर विधिवत् गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed