
बिलासपुर,,, नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के अंतर्गत आगामी 26 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर पुलिस द्वारा जिले भर में तंबाकू के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ACCU) श्री अनुज कुमार के नेतृत्व में सभी शहरी व ग्रामीण थाना क्षेत्रों में एक साथ संचालित किया गया।

इस विशेष अभियान के अंतर्गत सार्वजनिक स्थलों, स्कूल-कॉलेज, अस्पताल, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, प्रमुख बाजार क्षेत्रों तथा अन्य संवेदनशील स्थलों पर तंबाकू सेवन करने वालों एवं तंबाकू उत्पाद बेचने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग की गई। COTPA एक्ट 2003 के अंतर्गत जिलेभर में कुल 140 चालानी कार्यवाहियाँ की गईं तथा ₹33100 रूपए जुर्माना वसूला गया।

अभियान के दौरान कई ऐसे स्थानों की पहचान की गई जहाँ नियमों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा था। स्कूल परिसरों के 100 मीटर के भीतर संचालित तंबाकू विक्रेताओं की दुकानों की जांच की गई और संबंधित दुकानदारों को चेतावनी दी गई। धूम्रपान निषेध क्षेत्र घोषित स्थानों पर निरीक्षण कर वहां नियमों के पालन की स्थिति देखी गई।

कई दुकानों/प्रतिष्ठानों पर धूम्रपान निषेध साइनबोर्ड न लगे होने की स्थिति पाई गई, जिस पर तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। वहीं नाबालिगों को तंबाकू उत्पाद बेचने की सूचना पर संबंधित थानों द्वारा दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई।
यह अभियान केवल चालानी कार्रवाई तक सीमित न होकर लोगों में तंबाकू के दुष्परिणामों को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से भी चलाया गया। आम नागरिकों को COTPA एक्ट के प्रावधानों की जानकारी दी गई और पुलिस कर्मियों द्वारा स्वयं भी नागरिकों से अपील की गई कि वे न केवल स्वयं धूम्रपान से बचें, बल्कि अन्य को भी इससे रोकें।
बिलासपुर पुलिस का यह सतत प्रयास है कि जिले को धूम्रपान मुक्त और स्वस्थ वातावरण वाला क्षेत्र बनाया जाए। भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाहियाँ लगातार जारी रहेंगी।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
