Thu. Oct 22nd, 2026

अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी के प्रभारी कुलसचिव शैलेन्द्र दुबे पर भ्रष्टाचार, अनियमित नियुक्ति, ठेके में गड़बड़ी और छात्रों को धमकाने जैसे गंभीर आरोप, एसपी को सौंपा गया ज्ञापन, जांच और कार्रवाई की मांग…

बिलासपुर,,, अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलसचिव शैलेन्द्र दुबे पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं! नागरिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने S.P को ज्ञापन सौंपकर उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है!

कौन-कौन से लगे है आरोप ?

शैलेन्द्र दुबे पर भ्रष्टाचार, शासकीय दस्तावेजों में हेरफेर, छात्रों को धमकाने, पदोन्नति में अनियमितता, और ठेकों में पारदर्शिता न रखने जैसे अनेक आरोप लगाए गए हैं!
शिकायत में कहा गया है! कि उन्हें बिना शासन की अनुमति के कुलसचिव का प्रभार दे दिया गया!  जबकि उनकी पदोन्नति पहले से ही विवादों में है! और मामला कोर्ट में लंबित है!!!

ठेकों और पैसों में गड़बड़ी का आरोप

शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है! कि विश्वविद्यालय में बिना निविदा प्रक्रिया के ठेके दिए जा रहे हैं! और वित्तीय लेनदेन में भी भारी गड़बड़ियां हैं!
इतना ही नहीं, शैलेन्द्र दुबे पर छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार, धमकाने और बातचीत से इनकार करने के भी आरोप लगे हैं!

क्या मांग की गई है?

नागरिक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है! कि पूरे मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि विश्वविद्यालय में पारदर्शिता बनी रहे और छात्रों का हित सुरक्षित रहे!!!
यह मामला अब पुलिस के पास है! और आगे की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है!!!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed