Thu. Oct 22nd, 2026

शासन-प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, रेत माफियाओं पर कसा शिकंजा, 87 वाहन जब्त, 4200 घन मीटर अवैध रेत बरामद, सीमाओं पर सख्त नाकेबंदी…

जांजगीर,,,, जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध जिला प्रशासन, पुलिस एवं खनिज विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 10 घंटे के भीतर 87 वाहन जब्त किए गए। ग्राम भादा में 4200 घन मीटर अवैध रेत बरामद हुई। सीमाओं पर नाकेबंदी कर सख्त कार्यवाही की गई।

मामले का विवरण इस प्रकार है कि जिला पुलिस जांजगीर द्वारा जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला पुलिस एवं जिला प्रशासन दोनों मिलकर जिले में संयुक्त रूप से रेड कार्यवाही किया गया। जिसमें जिले के अलग अलग जगहों से हाईवा/ट्रेक्टर वाहनों को अवैध रेती परिवहन करते पायें जाने पर जप्त किया जाकर खनिज अधिनियम के तहत विधिवत् कार्यवाही की जा रही है।

उपरोक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा उमेश कुमार कश्यप के नेतृत्व में जिले के पुलिस, राजस्व, खनिज विभाग के टीम के अधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा।

अवैध रेत उत्खनन के मामले में छ.ग. गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71 (5) तथा खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन, 1957 की धारा 21 (5) के तहत कार्यवाही की जा रही है।

जप्त 👇👇

77 ट्रेक्टर, 09 हाईवा एवं 01 जेसीबी वाहन को किया है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed