
बिलासपुर,,,, सकरी पुलिस की तत्परता से घरेलू नौकरानी समेत तीन आरोपियों को कुछ ही घंटों में किया गया गिरफ्तार! सोने की चैन, मंगलसूत्र, बाली और नगदी समेत कुल 2,01,931 रुपये की चोरी की संपत्ति बरामद निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने किया शानदार खुलासा!

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है! कि दिनांक 18-06-20025 को प्रार्थिया श्रीमती रजनी सिंह पति अरविंद सिंह उम्र 43 वर्ष निवासी आसमा कालोनी थाना सकरी जिला बिलासपुर थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह दिनांक 10-05-2025 को सुबह करीबन 11-00 बजे घर के अंदर आलमारी में अपना सोने का चैन पेण्डल लगा हुआ, मंगल सूत्र, कान की बाली व नगदी 11000 रूपये जुमला कीमती 2,09,321 रूपये रखी थी । जिसे दिनांक 17-06-2025 को अपने घर के अलमारी को चेक करने पर उसमें रखे सोने के जवर व नगदी रकम नही था । कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है । प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया । श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह द्वारा चोरी पर अंकुश लगाने चोरो को तत्काल गिरफतार करने निर्देशित किया गया, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) श्री निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक प्रदीप आर्य द्वारा चोरी जैसे अपराध पर अंकुल लगाने हेतु त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपियो की पता तलाश हेतु मुखबीर लगाया गया। विवेचना दौरान प्रार्थिया के घर में काम करने वाली नौकरानी दुर्गश्वरी वर्मा से पूछताछ किया गया । दुगेश्वरी वर्मा द्वारा पहले पुलिस को गुमराह किया गया, कडाई से पूछताछ करने पर सोने के जेवर चोरी करना स्वीकार किया गया । आरोपियां द्वारा चोरी गए 01 जोडी सोने की बाली अपने भाई हरिशंकर कयश्प के सहयोग से ग्राम मोहतराकुर्मी थाना लालपुर निवासी विनोद सोनी के पास बेचना बतायी । आरोपियो के मेमेरण्डा कथन किे आधार पर दुगेश्वरी वर्मा से चोरी गए सोने का चैन, मंगलसूत्र एवं नगदी 1500 रूपये, विनोद सोनी के कब्जे से 01 जोडी सोने का बाली तथा हरिशंकर कश्यप से 2200 रूपये जुमला कीमती 2,01,931 रूपये जप्त किया गया । सकरी पुलिस की सजगता एवं तत्परता से एफआईआर दर्ज होने के चंद घंटे के अंदर आरोपियो को गिरफतार कर चोरी गई संपत्ति को बरामद किया गया ।
विशेष योगदान –
निरीक्षक प्रदीप आर्य, सउनि राजकुमार वस्त्रकार, मप्रआर-मालती तिवारी, आर- अफाक खान, रूपेश कौशिक, मआर कीर्तन पोर्ते
आरोपी –👇👇👇
01-दुर्गेश्वरी वर्मा पति प्रमोद वर्मा उम्र 23 वर्ष साकिन अटल आवास सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर
02-हरिशंकर कश्यप पिता सालिक राम कश्यप उम्र 25 वर्ष साकिन अटल आवास सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर
03-विनोद सोनी पिता स्व कन्हैया लाल सोनी उम्र 62 वर्ष निवासी ग्राम मोहतरा कुर्मी थाना लालपुर जिला मुंगेली
बरामद 👇👇
आरोपियो के कब्जे से चोरी गए सोने के चैन, मंगलसूत्र, कान की बाली एवं नगदी 3700 रूपये जुमला कीमती 2,01,931 रूपये को किया गया जप्त
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
