
रायपुर,,, झारखंड (ACB) ने छत्तीसगढ़ के शराब कारोबार से जुड़े कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को गिरफ्तार कर लिया है! पुख्ता सूचना के मुताबिक, झारखंड (ACB) की टीम ने सिद्धार्थ सिंघानिया को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया है! जिसके बाद ट्रांजिट रिमांड लेकर उसे रांची (ACB) की कोर्ट के पेशी के लिए लाए जाने की तैयारी की जा रही है!
सिद्धार्थ के खिलाफ ACB ने पिछले दिनों गिरफ्तारी वारंट हासिल किया था! इससे पहले (ACB) ने निलंबित IAS अधिकारी विनय कुमार चौबे के करीबी और नेक्सजेन के मालिक विनय कुमार सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट वारंट लिया था!

आपको बता दें कि झारखंड शराब घोटाला मामले में एसीबी की लगातार कार्रवाई जारी है! इससे पहले मंगलवार 17 जून को (ACB) की टीम ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को गिरफ्तार किया था! गिरफ्तार करने के बाद अमित प्रकाश से (ACB) मुख्यालय में पूछताछ की गयी थी! इस मामले में (ACB) की टीम विनय चौबे , गजेंद्र सिंह, सुधीर कुमार, सुधीर कुमार दास, नीरज कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह और अमित प्रकाश को गिरफ्तार कर चुकी है! फिलहाल ACB/EOW झारखंड आरोपी सिद्धार्थ को झारखंड कोर्ट में पेशकर पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर सकती है!
जानकारी के अनुसार, झारखंड (ACB) की टीम ने उन्हें रायपुर के पास किसी स्थान पर दबिश देकर गिरफ्तार किया! उन्हें अदालत में पेशी के बाद ट्रांजिट रिमांड पर रांची ले जाने की तैयारी की जा रही है! सिद्धार्थ सिंघानिया के खिलाफ 12 जून को (ACB) ने विशेष कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट हासिल किया था! पूर्व में एजेंसी ने उन्हें पूछताछ के लिए हाजिर होने का समन भेजा था! लेकिन तय तारीख पर वे न तो उपस्थित हुए थे! और न ही कोई जवाब दिया था! छत्तीसगढ़ एंटी करप्शन ब्यूरो ने छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की जांच के दौरान कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया के घर पर छापा मारा था! तो वहां से एक डायरी बरामद हुई थी! इस डायरी में झारखंड में सिंडिकेट द्वारा रची गई एक बड़ी साजिश का खुलासा हुआ था! डायरी में झारखंड में शराब व्यापार के दौरान बाधा डालने वालों को चिह्नित करने और उन्हें ‘मैनेज’ करने की रणनीति का भी उल्लेख था!
झारखंड में (ACB) की अब तक की जांच में 38 करोड़ रुपए का शराब घोटाला सामने आया है! जिसमें राज्य के वरिष्ठ आईएएस विनय कुमार चौबे, रिटायर्ड आईएएस अमित प्रकाश, झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी गजेंद्र सिंह सहित कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है! (ACB) ने घोटाले में कुल 16 लोगों को अब तक नामजद किया है!
इसी मामले में जांच एजेंसी ने मंगलवार को कोर्ट से गुजरात और महाराष्ट्र के सात लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट हासिल किया है! इनमें गुजरात की विजन हॉस्पिटैलिटी सर्विस एंड कंसल्टेंट से जुड़े विपिन जादवभाई परमार, महेश शेडगे, परेश अभेसिंह ठाकोर एवं विक्रम सिंह ठाकोर, महाराष्ट्र की मार्शन इनोवेटिव सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े जगन तुकाराम देसाई, कमल जगन देसाई और शीतल जगन देसाई शामिल हैं! रांची के ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय कुमार सिंह के खिलाफ पहले से वारंट जारी हुआ था! एजेंसी ने इन सभी को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा था! लेकिन इनमें से कोई भी हाजिर नहीं हुआ!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
