
बिलासपुर,,,, चकरभाठा थाना क्षेत्र में चरित्र शंका के चलते तीन युवकों ने मिलकर एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी! मृतक नंद किशोर वैष्णव पर लकड़ी व लात-घूंसे से हमला किया गया! पुलिस ने आरोपी शैलेंद्र, गजेंद्र और गौकरण को गिरफ्तार कर बीएनएस धारा 103 के तहत कार्रवाई की!
18 तारिक रात्रि 08:00 बजे करीबन मृतक नंद किशोर वैष्णव को आरोपीगण गौकरण गेंदले , गजेन्द्र सेंगर, शैलेन्द्र सेंगर द्वारा मारपीट करने पर मृतक के हाथ, पैर, कंधा, चेहरा, पीठ में चोट आया था जिसे डायल 112 द्वारा बिल्हा अस्पताल ले जाया गया था जहाँ ईलाज कराकर वापस अपने वर्तमान निवास सब्जी मार्केट पानी टंकी के पास चकरभाठा छोडा गया था रात्रि करीबन 12:30 बजे पुनः तबीयत खराब होने पर इसे डायल 112 द्वारा ईलाज हेतु बिल्हा अस्पताल ले जाया गया जहाँ डाक्टर द्वारा इसे मृत घोषित कर दिया गया। आरोपीगणो को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर मारपीट करना कबूल किये है।
आरोपी गौकरण गेंदले की पत्नी से मृतक का पुरानी जानपहचान होने के कारण मृतक उससे मिलने उसके घर गया था उसी समय गौकरण वहां पहुंच गया और उसने अपनी पत्नी से संबंध होने की शंका में आरोपियों के साथ मिलकर मृतक को हाथ मुक्का लात और लकड़ी के बत्ता से मारपीट करने से मृतक को चोट लगा था जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई। प्रकरण में तीनों आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 103 (हत्या) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। उक्त अपराध में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिन्हें न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है!
मृतक
नंद किशोर वैष्णव पिता गजेन्द्र वैष्णव उम्र 38 वर्ष साकिन मुंगेली जिला मुंगेली छ.ग.।
आरोपी 👇👇👇
1. शैलेंद्र सेंगर पिता राधेलाल सेंगर उम्र 21 वर्ष निवासी अनुराग स्कूल के पास वार्ड क्रमांक 7 चकरभाठा बिलासपुर।
2. गजेंद्र सेंगर पिता राधेलाल सेंगर उम्र 23 वर्ष निवासी अनुराग स्कूल के पास वार्ड क्रमांक 7 चकरभाठा बिलासपुर।
3. गौकरण गेंदले पिता सुखीराम गेंदले उम्र 36 वर्ष निवासी गुमा पोस्ट बिटकुली थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
