
बिलासपुर,,, शहर के लिंक रोड स्थित शराब दुकान के बाहर देर शाम जमकर बवाल मच गया! शराब खरीदने आए दो युवकों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि बात हाथापाई तक पहुंच गई! देखते ही देखते दोनों युवकों के बीच जबरदस्त मारपीट शुरू हो गई! जिसमें लात-घूंसे तक चलने लगे! घटना का वीडियो किसी स्थानीय व्यक्ति ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया! जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है!
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक शराब लेने के लिए लाइन में खड़े थे! तभी किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई! पहले तो कुछ देर तक केवल कहासुनी हुई! लेकिन मामला इतना बढ़ गया कि दोनों में खुलेआम मारपीट शुरू हो गई! आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया, लेकिन तब तक काफी हंगामा हो चुका था!
यह घटना बिलासपुर के तारबाहर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है! घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया! पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की और वायरल हो रहे वीडियो को जब्त कर लिया है!
पुलिस कर रही जांच, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी
तारबाहर थाना पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस घटना को लेकर कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर भी कार्रवाई की जा सकती है।
अब देखना यह होगा कि इस मारपीट के मामले में पुलिस आगे क्या कदम उठाती है और दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
