
बिलासपुर,,, आज जब पूरी दुनिया 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रही है!

यह दिन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि एक संदेश है! हमारे भीतर छिपी उस ऊर्जा, शांति और सामंजस्य को फिर से जाग्रत करने का आधुनिक जीवनशैली जहाँ तनाव, चिंता, अनियमित खानपान और निष्क्रियता से ग्रस्त है! वहीं योग एक प्राकृतिक उत्तर बनकर उभरता है!!!

योग, जो भारतीय संस्कृति और परंपरा की आत्मा है! केवल शरीर को स्वस्थ रखने वाला व्यायाम भर नहीं है! यह एक समग्र जीवन दर्शन है! जहाँ शरीर, मन और आत्मा का अद्भुत संतुलन ही स्वस्थ जीवन की परिभाषा है!!!

स्क्रीन, शोर और समय की दौड़ में योग एक विराम है!
आज का इंसान अपने ही बनाए डिजिटल संसार में इतना खो गया है! कि उसका मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य संकट में है! ऐसे में योगासन, प्राणायाम और ध्यान एक राहत की सांस है! जिन्हें अपनाकर हम स्वयं से जुड़ सकते हैं!

सूर्यनमस्कार जैसी प्राचीन क्रियाएँ दिन की एक ऊर्जावान शुरुआत देती हैं! जबकि ध्यान और प्राणायाम मन को शांत करने और वर्तमान में टिके रहने की शक्ति प्रदान करते हैं!!!

स्वस्थ जीवन की ओर पहला कदम—स्वयं के लिए समय
आज जरूरत है! कि हम अपने लिए जीना सीखें! योग दिवस के माध्यम से हमें यह प्रेरणा मिलती है! कि हम अपनी दिनचर्या में कुछ समय खुद को दें! जहाँ शरीर को लचीलापन, मन को स्थिरता और आत्मा को शांति मिले!!!

इस योग दिवस पर लें एक संकल्प
👉 हर दिन कम से कम 30 मिनट योग या ध्यान के लिए निकालें!
👉 फिटनेस को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं, लक्ष्य नहीं!
👉 स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन और सकारात्मक विचार पनप सकते हैं!
इस योग दिवस पर आइए हम सब मिलकर अपने भीतर के संतुलन को फिर से स्थापित करें!
क्योंकि असली सुख केवल रोग की अनुपस्थिति नहीं, बल्कि संतुलन और शांति की उपस्थिति है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
