Thu. Oct 22nd, 2026

महिला अपराध पर सरकंडा पुलिस की सख्त कार्रवाई, छेड़छाड़ के आरोपी को 24 घंटे में किया गिरफ्तार…

बिलासपुर,,, बिलासपुर में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी संदीप शुक्ला को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया! पीड़िता के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की! वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है!

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है! कि पीड़िता के पिता ने लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी नाबालिक पुत्री घर के पास ही किराना सामान लेने गयी थी तो सामान लेते समय आरोपी के द्वारा ईज्जत लेने की नियत से छेडछाड करते हुये सीने का छू रहा था। प्रार्थिया के पिता के उक्त लिखित रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, गंभीरता को देखते हुये घटना की सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को दी गई, जिनके द्वारा तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये, जिसके परिपालन में अति० पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेंद्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक निलेश पांडेय के निर्देशन में टीम तैयार कर आरोपी संदीप शुक्ला को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

धारा- 75 (1) (1) बीएनएस 8 पॉक्सो एक्ट

अप० क.- 864/2025

आरोपी – 👇👇

संदीप शुक्ला उर्फ शुक्ला पिता कृष्ण कुमार शुक्ला उम्र 43 वर्ष साकिन मोपका घी कुंड तालाब के पास ऐलिना कालोनी सरकंडा थाना सरकंडा जिला बिलासपुर छ०ग०

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed