
बिलासपुर,,, थाना पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम धाराशिव में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई! घटना 21 जून की रात हुई! जिसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जानलेवा हमला किया! कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है! पुलिस विवेचना जारी है!

बीते शाम दिनांक 21.06.25 को 07.30 बजे करीबन अभिषेक गोस्वामी एवं जितेश राठौर उर्फ राजा दोनो के बीच में आपस में आपसी रंजिश को लेकर बातचीत गाली गलौच हुआ था! आहत् अभिषेक गोस्वामी को जितेष राठौर उर्फ राजा द्वारा फोन से गाली गलौच किया था! जिसको वह अपने दोस्तो को बताया तो, जितेश राठौर को समझाने के लिए रात्रि करीबन 08.30 बजे उसके ससुराल वाले घर गये, जितेश राठौर उर्फ राजा एवं अभिषेक गोस्वामी आपस में दोनो लड़ाई झगड़ा होने लगें, जिसको लोगो के द्वारा बीच बचाव किया तो अपने-अपने घर चले गयें!
एक पक्ष के रिपोर्ट के आधार पर अभिषेक गोस्वामी और जितेश राठौर के बीच झगड़ा लड़ाई वाद विवाद हुआ था! जिसको लेकर अभिषेक गोस्वामी के पक्ष के लोग आपस में एक दुसरे से बातचीत कर रहे थे! उसी समय जितेश राठौर का बड़ा भाई दिलीप राठौर और उसका पिता राधेश्याम राठौर मोटर सायकल से जितेश राठौर के ससुराल घर जा रहे थे! तब अभिषेक गोस्वामी के पक्ष के द्वारा राधेश्याम राठौर को बोला कि जितेश राठौर को बुलाना बातचीत करना है और मामला को सुलझाना है इतना बोलकर चले गयें कुछ देर बाद राधेष्याम राठौर अकेले मोटर सायकल से आ रहा था तो पूनः उसको बोला कि तुम्हारे तिनो लड़को को बुलाओ आपसी बातचीत करना है, नही आने से रात्रि करीबन 10.00 बजे अभिषेक गोस्वामी द्वारा अपने साथियों को बोलकर घर जा रहा हू कहकर चला गया, राधेष्याम राठौर के घर के सामने से पैदल जा रहा था कुछ समय बाद जोर से मार दिया रे कहकर चिल्लाने की आवाज आया तो उसके दोस्त लोग वहां पर गयें तो देखे कि दिनेष राठौर अपने हाथ में तलवार रखा था और पास में अमन राठौर और उसके दादा राधेष्याम राठौर अपने रोड के घर के सामने खड़ा था, अभिषेक गोस्वामी केे गर्दन में चोट लगा था जिसको उसके साथियों द्वारा तत्काल जिला अस्पताल जांजगीर में इलाज हेतु ले गया जहां डाक्टर द्वारा चोट की गंभीरता को देखते हुए उसके बिलासपुर अस्पताल रिफर कर दिया गया।
इसी प्रकार दुसरे पक्षो के रिपोर्ट के आधार पर दिग्विजय सिंह राठौर ने, राधेश्याम राठौर को रोककर बोला कि तुम्हारे तीनों लड़को को बुलाकर लाओं बातचीत करना है एवं मामला को सुलझाना है कहकर राधेश्याम राठौर अपने लड़के को जितेश के ससुराल में छोड़कर अकेले मोटर सायकल से घर आ रहा थ तभी दिग्विजय सिंह के घर के पास अभिषेक गोस्वामी एवं अपने साथियों के साथ खड़े थे और एक राय होकर राधेश्याम राठौर एवं उसके लड़के को गाली गलौच करते हुए, जान से मारने की धमकी देने लगा, कुछ देर बाद चन्द्रशेखर राठौर अपने हाथ में तलवार लेकर अपने साथियों के साथ आया और गाली गुप्तार करते हुए जितेश राठौर उर्फ राजा, उसके भाई दिनेश राठौर, दिलीप को नही छोड़ेगें जान सहित मार देगें कहकर चन्द्र शेखर ने हत्या करने की नियत से दिनेश राठौर के सिर पर हमला कर दिया, एवं उसके अन्य साथियों ने क्रिकेट बेट, स्टम्प से हमला कर दिया।
दोनो पक्षों में एक दुसरे के मारपीट के दौरान अभिषेक गोस्वामी के गर्दन के पास भी चोट लगा है, दोनो पक्षो के हुए लड़ाई झगड़ा मारपीट में दोनो पक्षो को चोट लगा है, जिसकी सूचना पुलिस को मिलने पर तत्काल रात्रि में ही घटना की जायजा लेने पुलिस अधीक्षक जांजगीर -चाम्पा श्री विजय कुमार पाण्डेय पहुंचे और थाना प्रभारी पामगढ़ को आरोपियों के विरूद्व उचित कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया गया।
दोनो पक्षों में हुए मारपीट के मामले में बलवा, हत्या का प्रयास का मामला थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्ग दर्शन में थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा एक पक्ष के आरोपी दिग्विजय सिह राठौर, चन्द्रषेखर, सूरज यादव, देवेन्द्र राठौर एवं दुसरे पक्ष के आरोपी राधेश्याम राठौर, अमन राठौर को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले की विवेचना जारी है।
गिरफ्तार आरोपी 👇👇👇
दिग्विजय सिह राठौर, चन्द्रशेखर, सूरज यादव, देवेन्द्र राठौर एवं राधेश्याम राठौर, अमन राठौर*
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.03.16खाली मकान में सिलेंडर ब्लास्ट से गूंजा लिंगियाडीह, साईं मंदिर के पीछे धमाके से मचा हड़कंप; धुएं और आग के बीच मोहल्लेवासियों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग पर पाया काबू, बड़ा हादसा टला, पुलिस ने शुरू की जांच…
Uncategorized2026.03.16छोटा हाथी बना गांजा एक्सप्रेस! नीचे गुप्त चैंबर में छिपा था 40 किलो माल, सकरी पुलिस ने लावारिस टाटा एस से 25 लाख का गांजा पकड़ा; तस्कर फरार, गाड़ी नंबर से अब मालिक और गिरोह की तलाश तेज…
Uncategorized2026.03.16गैस सिलेंडर को ‘श्रद्धांजलि’! बिलासपुर में कांग्रेस का अनोखा विरोध, किल्लत पर सरकार घिरी — एजेंसियों के बाहर कतारें, ऑनलाइन बुकिंग ठप; बोले नेता, जल्द गैस नहीं मिली तो चूल्हा नहीं, सड़कों पर भड़केगा बड़ा आंदोलन…
Uncategorized2026.03.15ट्रिपल इंजन की सरकार में थप्पड़ कांड! मल्हार बैठक में उपाध्यक्ष पर झन्नाटेदार तमाचा, कोटा में बयानबाज़ी से गरमाई सियासत—भाजपा के भीतर बढ़ी खींचतान, विकास से ज्यादा नेताओं की टसल चर्चा में…
