
बिलासपुर,,,, शेयर ट्रेडिंग में पैसे निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने के झांसे में आकर लोग अपनी जमा पूंजी गवा रहे हैं! ऐसे ही एक मामले में शहर के युवक ने शेयर ट्रेडिंग में पैसे निवेश कर मुनाफे की लालच में आकर अपने 20 लाख निवेश कर दिए! ब्याज के पैसे नहीं मिलने से उसे ठगी का एहसास हुआ! युवक ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है! पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की तफ्तीश कर रही है! दरअसल जगमल चौक निवासी की जान पहचान पिछले दिनों कुदूदण्ड निवासी आदित्य यादव से हुई! उसने बातों बातों में फंसाकर उन्हें ट्रेडिंग कंपनी में निवेश करने पर 25 प्रतिशत ब्याज मिलने की बात कही! उसकी बातों में आकर राहुल ने अलग अलग किश्तों में उसके द्वार बताए गए बैंक खाते में 20 लाख रुपए निवेश कर दिया! पैसा जमा करने के बाद भी ब्याज की राशि नहीं मिलने पर उसने आदित्य से संपर्क किया तो वह गुमराह करने लगा! इस पर उसे ठगी के शिकार होने का अहसास हुआ! जिस पर उसने थाने में जाकर रिपोर्ट लिखाई! पुलिस ने आदित्य यादव के खिलाफ धोखाधड़ी का जुर्म दर्ज कर लिया है! और मामले की जांच में जुट गई है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
