
0 मस्तूरी- मल्हार क्षेत्र के ग्राम जैतपुर के हैं, श्रमिक
0 मामला यूपी बाराबंकी के ईंट भट्ठे का
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी थानान्तर्गत मल्हार चौकी के ग्राम-जैतपुर के सुलोचनी बाई
गौरी बाई निषाद समेत अन्य ग्रामीणों ने पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के समक्ष लिखित शिकायत कर अपने सहकर्मी 2 श्रमिको को यूपी के उन्नाव में बंधक बना उनसे 2 लाख 5 हजार रूपये लूटने / हड़पने और 2 लाख रूपये और न लाने पर मार डालने या किसी गंभीर अपराध में फंसाकर जेल में सड़ा देने की धमकी देने का आरोप लगा किडनेपर से पीड़ितों को छुड़ा दोषियों को सजा दिलाने गुहार लगाई है।
की गई शिकायत के मुताबिक जैतपुर केंवट समुदाय के 19 बालिग नाबालिग महिला-पुरुष अपने 5 छोटे बच्चों को लेकर उत्तरप्रदेश के बाराबंकी के पंडित अखिलेश शुक्ला के ईंट भट्ठा में कमाने खाने गए थे, उन्हें भट्टा मालिक के गाव का ही बीरसिंग लेकर गया था।एजेंट और मालिक ने उन्हे मजदूरी और रहने की निस्तार सुविधा की देने कहा पर नहीं दिया । और तो और मजदूरी दी न ही बीमार पड़ने पर इलाज के लिए पैसा दिया। जब मजदूरी और रहने की जगह नही दी गई तब उन लोगो ने काम करने से मना कर वापस घर जाने की बात कही।
इन श्रमिको का आरोप है कि इससे बिफरे ठेकेदार ने उन्हें गाली-गलौच कर धमकाते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी।.
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
