
रायपुर,,,, पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह एवं प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट


निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में रायपुर क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा पान ठेला, गुमटियों व रोड किनारे दुकान लगाकर गांजा पीने हेतु उपयोग करने वाले गोगो पेपर, चिलम, प्रतिबंधित हुक्का से संबंधित सामाग्री, सिगरेट एवं गुटखा सहित अन्य प्रतिबंधित सामाग्रियों की बिक्री करने वालों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत् रायपुर क्राईम ब्रांच की अलग - अलग 20 से अधिक टीम के सदस्यों द्वारा रायपुर शहर के 200 से अधिक ठेलों, गुमटियों व रोड किनारे लगने वाले दुकानों की सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान राजेन्द्र नगर, तेलीबांधा, पुरानी बस्ती, टिकरापारा, सिविल लाईन, माना, गुढ़ियारी, उरला, देवेन्द्र नगर, पंडरी,

खम्हारडीह, खमतराई, आजाद चौक एवं सरस्वती नगर के लगभग 50 से अधिक ठेलों, गुमटियों व रोड किनारे लगने वाले दुकानों के संचालकों के कब्जे से गांजा पीने हेतु उपयोग करने वाले लगभग 2600 नग गोगो पेपर, 400 नग रोल पेपर, 550 नग चिलम, प्रतिबंधित हुक्का से संबंधित 10 पैकेट फ्लेवर, हुक्का से संबंधित अलग-अलग 25 नग सामान, 04 पैकेट प्रतिबंधित सिगरेट, 04 नग

सिगार, 200 पाउच प्रतिबंधित गुटखा जप्त किया गया तथा गोगो पेपर, रोल पेपर, प्रतिबंधित गुटखा को समक्ष में मौके पर संचालकों से जलवाकर नष्ट कराने के साथ ही चिलम को भी नष्ट कराया गया। उक्त सामग्रियों की बिक्री करते पाये जाने पर ऐसे ठेला, गुमटी एवं दुकान को बंद कराने के साथ ही लगभग 11 व्यक्तियों के विरूद्ध संबंधित थानों में वैधानिक कार्यवाही की जा रहीें है।

साथ ही प्रतिबंधित हुक्का से संबंधित सामग्रियों की बिक्री करने वाले संचालकों के विरूद्ध संबंधित थाना में कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रहीं है। इसी प्रकार क्राईम ब्रांच रायपुर की टीम द्वारा शंकर नगर रायपुर स्थित गोगो पेपर के डीलर एवं

डिस्ट्रीब्यूटर के.के.ट्रेडर्स गोदाम में भी छापेमारी कर लगभग 6000 नग गोगो पेपर जप्त कर संचालक व अन्य के विरूद्ध संबंधित थाना में वैधानिक कार्यवाही की जा रहीं हैै।रायपुर पुलिस द्वारा आम जनता से अपील की जाती है, कि मादक पदार्थ, गोगो पेपर, चिलम, प्रतिबंधित हुक्का से संबंधित सामान, प्रतिबंधित सिगरेट सहित अन्य मादक पदार्थो की बिक्री करने वालों के संबंध में मोबाईल नंबर 94792-16156, 94792-11933 एवं 1933 में कॉल कर रायपुर पुलिस को जानकारी देकर जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दे सकते है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखीं जायेगी।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 1, 2026गौमाता पर कार चढ़ी तो विजयापुरम में मचा बवाल, रहवासियों ने चालक को पकड़कर थाने पहुंचाया! अब थाना प्रभारी प्रदीप आर्य की बारी, सीसीटीवी के सबूत और शिकायत के आधार पर कानून का पहिया कितनी तेजी से घूमेगा, सबकी नजर सरकंडा पुलिस पर…
UncategorizedNovember 1, 2026चर्चित श्रीराम केयर हॉस्पिटल में इलाज का खेल या मौत का मामला? कान के दर्द से पहुंची महिला की चार घंटे में मौत, 19 हजार की एंजियोग्राफी 10 हजार में, मंडावली परिजन लगा रहे लापरवाही का आरोप, अस्पताल दे रहा 100 प्रतिशत ब्लॉकेज की दलील, CMHO की सफाई और कलेक्टर की जांच के बीच सवालों के घेरे में पूरा स्वास्थ्य सिस्टम…
UncategorizedOctober 31, 2026अमर अग्रवाल का आया नाम, सियासी गलियारों में मचाया हलचल… भाजयुमो कोषाध्यक्ष के समर्थन में समर्थकों ने संभाला मोर्चा, चर्चाओं के बाजार में बढ़ी गर्मी, अब हर जुबां पर अमर और संगठन की बात…
UncategorizedOctober 31, 2026सत्ता बदली, चखना मंडी के खिलाड़ी बदले, पुराने बस स्टैंड से चांटीडीह और चिंगराजपारा तक नेताओं की कथित सरपरस्ती में फल-फूल रहा कारोबार, 64 में 32 दुकानें बंद मगर आधे शहर में जाम छलकाने का इंतजाम…
