
बिलासपुर,,,, कांग्रेस के पूर्व विधायक शैलेष पाण्डेय से 20 लाख की फिरौती मांगने वाला आरोपी बच्चू झा को सकरी पुलिस ने प्रयागराज से गिरफ्तार किया! आरोपी ने दिल्ली में पढ़ रही परिचित की बेटी को अगवा करने की धमकी दी थी! एफआईआर के कुछ घंटों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर गिरफ्तारी की!

घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 25-06-2025 को बिलासपुर जिले के कांग्रेस के पूर्व विधायक शैलेष पाण्डेय, निवासी आसमा सिटी, थाना सकरी, जिला बिलासपुर, द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई! कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके मोबाइल पर कॉल कर उनकी परिचित महिला की बेटी, जो दिल्ली में अध्ययनरत है! को अगवा करने की धमकी दी और 20 लाख रुपये की फिरौती की मांग की।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह द्वारा तत्काल आरोपी की गिरफ़्तारी हेतु निर्देशित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल के मार्गदर्शन और डीएसपी श्री रोशन आहुजा एवं प्रदीप आर्य, थाना प्रभारी सकरी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर उत्तर प्रदेश रवाना किया गया।
वाराणसी एवं प्रयागराज पुलिस, जीआरपी तथा आरपीएफ के सहयोग से प्रयागराज रेलवे स्टेशन में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पूर्व में शिकायतकर्ता की परिचित महिला की भतीजी के संपर्क में था, और विगत कुछ महीनों से बातचीत बंद हो जाने के कारण उसने यह अपराध किया।
इस कार्रवाई में थाना सकरी पुलिस एवं एसीसीयू टीम की सराहनीय भूमिका रही।
आरोपी 👇👇👇
बच्चू झा उर्फ बबूवा पाण्डेय उर्फ बच्चा यादव, पिता – प्रीतनाथ झा, उम्र – 30 वर्ष, निवासी – वार्ड क्रमांक 10, रहिका थाना, जिला मधुबनी (बिहार)
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
