
बिलासपुर,,,, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भारतमाला प्रोजेक्ट की गड़बड़ी में निलंबित पटवारी सुरेश मिश्रा ने घर के फार्म हाउस में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है! पुलिस इसके कारण की जांच कर रही है! लेकिन बताया जा रहा है! कि वह काफी दिन से अवसाद में चल रहे थे! सूत्र बताते हैं! कि पटवारी सुरेश मिश्रा को पिछले कुछ दिनों से प्रशासनिक अधिकारी टारगेट कर रहे थे! इससे पहले भी उन्हें तत्कालीन कलेक्टर ने एक मामले को लेकर सस्पेंड किया था! कुल मिलाकर जांच के बाद ही आबाद सामने आएगी कि आखिर पटवारी ने खुदकुशी क्यों की है?
छत्तीसगढ़ में रायपुर से धनबाद तक बनने वाली भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत भूमि अधिग्रहण मामले में घोटाले की चर्चा पूरे छत्तीसगढ़ में है! इस योजना को जोड़ने के लिए बिलासपुर से उरगा तक 1115 करोड रुपए की लागत से एक अलग एक्सप्रेस सड़क तैयार हो रही है! जिसमें भी भूमि अधिग्रहण मामले में भ्रष्टाचार किया गया है! इसके बाद बिलासपुर तहसीलदार राहुल शर्मा के लिखित आवेदन के बाद पूर्व तहसीलदार DS उईके और पटवारी सुरेश मिश्रा के खिलाफ तोरवा थाने में गंभीर धाराओं के तहत जुर्म दर्ज किया गया है! यह गड़बड़ी इस प्रोजेक्ट के तहत मस्तूरी रोड पर स्थित ठेका नाम के गांव में गलत तरह से मुआवजा वितरण में की गई है! जिसमें लाखों रुपए का भ्रष्टाचार उजागर हुआ है! सबसे बड़ी बात यह है! कि इस गड़बड़ी के कारण इस प्रोजेक्ट के 90% काम पूरा होने के बावजूद लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है! बिलासपुर में जुर्म दर्ज होने के बाद पटवारी सुरेश मिश्रा काफी परेशान बताई जा रहे थे! उनके साथी पटवारी ने बताया कि वह काफी दिनों से तनाव में थे! यही वजह है! कि वह सकरी के फार्म हाउस में रहने लगे थे! और वहां ही उन्होंने फांसी की घटना को अंजाम दिया है!!!

सुसाइड नोट में खुलेगा राजः पटवारी सुरेश मिश्रा ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है! लेकिन उसमें मौत के क्या कारण है! इस बात का खुलासा फिलहाल पुलिस नहीं कर रही है! विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुसाइट नोट में मृतक पटवारी ने अपने आप को निर्दोष बताते हुए तीन लोगों के नाम का जिक्र किया है!
सूत्रों की माने तो इस पत्र में कोटवार, आर आई सहित किसी एक अन्य निजी व्यक्ति का नाम है! फिलहाल सकरी थाना की पुलिस ने घटनास्थल से सुसाइड नोट जप्त किया है! पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है! और पत्र में लिखे नामो और कारणों की तफ्तीश में जुट गई है! और जांच के बाद मीडिया के सामने खुलासे की बात पुलिस ने कही है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 31, 2026अमर अग्रवाल का आया नाम, सियासी गलियारों में मचाया हलचल… भाजयुमो कोषाध्यक्ष के समर्थन में समर्थकों ने संभाला मोर्चा, चर्चाओं के बाजार में बढ़ी गर्मी, अब हर जुबां पर अमर और संगठन की बात…
UncategorizedOctober 31, 2026सत्ता बदली, चखना मंडी के खिलाड़ी बदले, पुराने बस स्टैंड से चांटीडीह और चिंगराजपारा तक नेताओं की कथित सरपरस्ती में फल-फूल रहा कारोबार, 64 में 32 दुकानें बंद मगर आधे शहर में जाम छलकाने का इंतजाम…
UncategorizedOctober 31, 2026मिलावटखोरों की मिठास पर R.R देवांगन का शिकंजा, बंगाल स्वीट्स से लड्डू तो साई सुपर मार्केट से गुलाब जामुन मिक्स तक के सैंपल, खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ दबिश से कारोबारियों में खलबली, अब लैब रिपोर्ट खोलेगी शुद्धता की पोल, R.R देवांगन की निगरानी में जारी रहेगा अभियान…
UncategorizedOctober 31, 2026तहसील में तहलका, सीपत में महिला अफसर को फोन पर गाली, सकरी में पक्षकारों के बीच मारपीट का बवाल, कहीं CM हेल्पलाइन बनी सिरदर्द तो कहीं तहसील दफ्तर बना अखाड़ा, दो घटनाओं से प्रशासनिक महकमे में उबाल…
