
बिलासपुर,,,, शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित बहतराई भूकंप ऑफिस के पास उस समय सनसनी फैल गई! जब अटल आवास परिसर में तीन सगी बहनों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया! हमले में उर्मिला श्रीवास, प्रमिला श्रीवास और सरिता श्रीवास गंभीर रूप से घायल हो गईं! तीनों को आनन-फानन में सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया! जहां उनका इलाज जारी है!


पीड़ित बहनें मूल रूप से कोरबा जिले के बांकी मोंगरा की निवासी हैं! और यहां किराए पर रहकर पास ही स्थित “रजाई-गद्दा” दुकान में काम करती थीं! घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए हैं!
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया गया! आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम बनाई गई है! और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है! ताकि जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की जा सके!
इस जघन्य हमले ने न सिर्फ अटल आवास कॉलोनी बल्कि पूरे शहर में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है! सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं! कि आखिर कैसे इस तरह की वारदात शहर के अंदर हो गई! अब सबकी निगाहें पुलिस पर टिकी हैं! क्या वो समय रहते आरोपियों को पकड़ पाएगी या फिर…?
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 31, 2026अमर अग्रवाल का आया नाम, सियासी गलियारों में मचाया हलचल… भाजयुमो कोषाध्यक्ष के समर्थन में समर्थकों ने संभाला मोर्चा, चर्चाओं के बाजार में बढ़ी गर्मी, अब हर जुबां पर अमर और संगठन की बात…
UncategorizedOctober 31, 2026सत्ता बदली, चखना मंडी के खिलाड़ी बदले, पुराने बस स्टैंड से चांटीडीह और चिंगराजपारा तक नेताओं की कथित सरपरस्ती में फल-फूल रहा कारोबार, 64 में 32 दुकानें बंद मगर आधे शहर में जाम छलकाने का इंतजाम…
UncategorizedOctober 31, 2026मिलावटखोरों की मिठास पर R.R देवांगन का शिकंजा, बंगाल स्वीट्स से लड्डू तो साई सुपर मार्केट से गुलाब जामुन मिक्स तक के सैंपल, खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ दबिश से कारोबारियों में खलबली, अब लैब रिपोर्ट खोलेगी शुद्धता की पोल, R.R देवांगन की निगरानी में जारी रहेगा अभियान…
UncategorizedOctober 31, 2026तहसील में तहलका, सीपत में महिला अफसर को फोन पर गाली, सकरी में पक्षकारों के बीच मारपीट का बवाल, कहीं CM हेल्पलाइन बनी सिरदर्द तो कहीं तहसील दफ्तर बना अखाड़ा, दो घटनाओं से प्रशासनिक महकमे में उबाल…
