
बिलासपुर,,, आगामी वर्षाकाल के दौरान आवश्यकता होने पर मिनीमाता बांगो बांध माचाडोली से हसदेव नदी में जल प्रवाहित किया जाएगा। वर्तमान में मिनीमाता बांगो बांध में लगभग 25.45 प्रतिशत जल भराव है। वर्षाकाल में आगामी दिनों में अत्यधिक वर्षा के कारण यदि मिनीमाता बांगो बांध जलाशय का जल स्तर तेजी से बढ़ेगा, तो तत्कालीन परिस्थिति के अनुसार मिनीमाता बांगो बांध का जलद्वार खोलकर हसदेव नदी में जल प्रवाहित किया जा सकता है। अतः सर्वसाधारण एवं कार्य एजेंसियों को सूचित किया जाता है कि बांध से नीचे, हसदेव नदी के किनारे, बाढ़ क्षेत्र में स्थापित चल-अचल संपत्ति सुरक्षित स्थानों पर ले जावें। बाढ़ क्षेत्र में स्थापित खनिज खदान, ठेकेदार, औद्योगिक इकाईयों, संस्थानों आदि को भी सूचित किया जाता है कि वह अपनी परिसंपत्तियों को बाढ़ क्षेत्र से बाहर कर लेवें। अकस्मात बाढ़ से होने वाली किसी भी प्रकार की क्षति के लिए जल संसाधन विभाग उत्तरदायी नहीं होगा।
बाढ़ क्षेत्रों में आने वाले संभावित ग्रामों में बांगो, चर्रा, पोंड़ी उपरोड़ा, कोनकोना, लेपरा, टुनियाकछार, पाथा, गाड़ाघाट, छिनमेर, कछार, कल्मीपारा, सिलयारीपारा, जुनापारा, तिलाईडांड, डुगुपारा, टुंगुमाड़ा, छिर्रापारा, मछलीबाटा, कोरियाघाट, धनगांव, डोंगाघाट, नरमदा, औराकछार, सोनगुड़ा, जेल गांव, झाबू, नवांगांव, तिलसाभाटा, लोतलोता, स्याहीमुड़ा, कोडा, हथमार, झोरा, सिरकीकला आदि शामिल है।

Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 3, 2026पटाखा बाजार में नियमों का डंडा, बाहर बारूद का धंधा बेधड़क, अस्थाई कारोबारियों पर चेकिंग की मार, अवैध भंडारण करने वालों पर प्रशासन की मेहरबानी क्यों? पांच-पांच बाजार सजाए, फिर भी शहर बारूद के मुहाने पर, हादसा हुआ तो कौन देगा जवाब?
UncategorizedNovember 3, 2026मंदिर में घंटी, अस्पताल में कराह और पुराने बस स्टैंड की भट्टी में चियर्स, शराबियों की महफिल ने व्यापारियों का कारोबार किया चौपट, गाली-गलौच और हुड़दंग से अस्पताल स्टाफ भी परेशान, मर्डर के बाद भी आबकारी विभाग की मेहरबानी बरकरार…
UncategorizedNovember 2, 202622 आरोपी बरी, पुलिस की विवेचना पर उठे सवालों से न्यायधानी में मचा बवाल, चर्चित हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी हत्याकांड में अब IG का एक्शन वाला ऐलान, फैसले की होगी समीक्षा, लापरवाह विवेचकों की भी तय होगी जिम्मेदारी, ई-साक्ष्य से कसेगा अपराधियों पर शिकंजा…
UncategorizedNovember 2, 2026मिठाई की दुकानों में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने खोवा-मावा और कुंदा पर कसी नकेल, कहीं मिठास में मिलावट का खेल तो नहीं? अनुराधा, गुड़िया और किशोर स्वीट्स से सैंपल उठाकर लैब भेजे, अब रिपोर्ट खोलेगी मिठाई की असली पोल…
