
बिलासपुर,,, नगर निगम वार्ड क्रमांक 1 के कांग्रेस पार्षद अमित भारते के खिलाफ सकरी थाना पुलिस ने गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है! कांग्रेस पार्षद के खिलाफ अमित भारते की दादी ने अपराध दर्ज कराया है! अमित भारते की दादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी पोता गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया! साथ ही नाती नन्दकुमार के साथ गाली गलौच और मारपीट भी किया है! पुलिस ने कांग्रेस पार्षद के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है!!!
सकरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक दिन पहले कुदुदण्ड निवासी बुजुर्ग महिला राजकुमारी भारते ने सकरी थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया! 70 वर्षीय राजकुमारी भारते ने बताया कि कुदूदण्ड सिविल लाइन थाना निवासी है! थाना सकरी स्थित दलदलियापारा में उसके नाम पैतृक जमीन और घर है! दलदलियापारा में बेटा बहू और पोता अमित भारते रहता है! परिवार वालों से जानकारी मिली कि अमित भारते बिना अनुमति पैतृक जमीन को फर्जीवाड़ा कर ना केवल अपने नाम कर रहा है! बल्कि बेच भी रहा है!
राजकुमारी ने बताया कि जानकारी के बाद अपने नाती नन्दकुमार के साथ दलदलियापारा गयी! इस दौरान उसने कांग्रेस पार्षद अमित भारते से पूछी की जमीन जायजाद क्यो बेच रहा है! इतना सुनते ही कांग्रेस पार्षद तैश में आ गया! और गाली गलौच करने लगा! मना करने पर आरोपी ने गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया! अमित भारते ने धक्का देकर जमीन पर गिराया और लात घूंसा से मारपीट भी किया! मारपीट के दौरान उसे गंभीर चोट पहुंची है!
राजकुमारी ने बताया कि आरोपी भारते ने धमकी दिया कि जमीन बेचने से रोका गया तो जान से मार डालेगा! आरोपी ने नाती नंदकुमार भारते के साथ भी मारपीट और गाली गलौच किया है! इसके अलावा पोती सीमा जोशी से जमीन की पर्ची भी छीन लिया है! आरोपी ने धमंकी दिया है! कि यदि पुलिस को बताएगी तो जान से मार देगा! रिपोर्ट दर्ज करने के दौरान नन्दकुमार भारते ने भी अपना बयान दर्ज कराया! राजकुमारी की रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए सिविल लाईन पुलिस ने कांग्रेस पार्षद अमित भारते के खिलाफ बीएनएस की धारा 296,115 (2),351 (2), के तहत अपराध दर्ज किया है! पुलिस ने दावा किया है! कि पूछताछ कार्रवाई के बाद आरोपी पार्षद को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा!!!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड से मचा तहलका! सरकंडा पुलिस के नोटिस से तहसील में भगदड़, आधा दर्जन कर्मचारी तलब, कोनी-कोटा से नए मामलों की चर्चा तेज, छोटे कर्मचारियों पर शिकंजा और बड़े चेहरों को बचाने के आरोपों ने बढ़ाई हलचल…
