
अंबिकापुर,,,, कुसमी थानेदार ने धोखाधड़ी की शिकायत पर FIR करने के बजाए सौदेबाजी करने में जुट गया! फाइनल डील करने के लिए गुपचुप तरीके से दो आरक्षकों को पश्चिम बंगाल भेज दिया! और वहां से व्यापारी को उठा लिया! इसके बाद मचे बवाल के बाद SP ने थानेदार समेत दोनों आरक्षकों को निलंबित कर दिया है!!!
मिली जानकारी के अनुसार कुसमी थाना क्षेत्र के एक स्थानीय व्यापारी ने कुछ दिन पहले पश्चिम बंगाल के आसनसोल निवासी एक कारोबारी के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत की थी! आरोप है! कि थाना प्रभारी ललित यादव ने न तो शिकायत पर FIR दर्ज की और न ही कार्रवाई करने के लिए कोई कदम उठाया! इसके उलट उन्होंने व्यापारी से समझौता कराने के बदले कथित तौर पर 4 लाख रुपये में डील कर ली! बताया जा रहा है! कि इस डील के तहत टीआई ने थाने के दो प्रधान आरक्षक विष्णुकांत मिश्रा और प्रांजुल कश्यप को गुपचुप तरीके से बंगाल भेज दिया! यही नहीं थानेदार के कहने पर आरक्षकों ने व्यापारी को उसके घर से उठा लिया! मामला तब उलझ गया जब आसनसोल में आरोपी व्यापारी के परिजन इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी! मौके पर पहुंची आसनसोल पुलिस ने जब पूछताछ की तो छत्तीसगढ़ से गए दोनों आरक्षकों के होश उड़ गए। क्योंकि व्यापारी को गिरफ्तार करने के संबंध में उनके पास कोई दस्तावेज नहीं थे। ऊपर से दोनों वहां की पुलिस को अलग अलग बयान देने लगे। संदेह गहराने पर आसनसोल पुलिस ने सीधे बलरामपुर के एसपी से बात की तो सौदेबाजी की खेल सामने आ गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बलरामपुर-रामानुजगंज के एसपी ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने कुसमी थाना प्रभारी ललित यादव, प्रधान आरक्षक विष्णुकांत मिश्रा और प्रधान आरक्षक प्रांजुल कश्यप को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद जिले भर के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। क्योंकि प्रदेश के ज्यादातर थानों में इस तरह के सेटलमेंट का खेल चलता हो रहता है।

Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 4, 2026व्यापार विहार में नकली माल वालों की उल्टी गिनती शुरू, असली के नाम पर नकली बेचकर ग्राहकों को चूना लगाने वालों की सदस्यता होगी निरस्त, व्यापारी संघ ने साफ कर दिया, कारोबार करो, धोखाधड़ी नहीं…
UncategorizedNovember 4, 2026एक जेल संभल नहीं रही, दूसरी खोलने की तैयारी, अंदर 3432 बंदियों का बोझ, बाहर ऊंची इमारतों से सुरक्षा को चुनौती, दो बार हो चुकी संदिग्ध सामग्री की एंट्री, आखिर प्रशासन किस मुहूर्त का इंतजार कर रहा?
UncategorizedNovember 4, 2026आठ मंजिल की परमिशन, नौवीं पर चढ़ा निर्माण का जुनून, दीवान कंस्ट्रक्शन का कैसा है ये बिल्डिंग वाला गणित? 13.6 मीटर की दूरी भी हुई गायब, 190 कारों की पार्किंग का हिसाब भी सवालों में, निगम की भवन शाखा जांच के नाम पर बजा रही ढोल, कार्रवाई की बारी आई तो जिम्मेदारों की बोलती बंद, क्या रसूख के आगे नियमों ने भी टेक दिए घुटने?
UncategorizedNovember 4, 2026कोनी के सुपरस्पेशलिटी मल्टीलेवल हॉस्पिटल के नाम पर मरीजों को बनाया जा रहा फुटबॉल, इलाज सरकारी अस्पताल में नहीं तो निजी अस्पतालों में कैसी सेटिंग? कान के इलाज में गई जान, डॉक्टर पर दलाली और अस्पतालों पर लापरवाही के आरोप, 200 करोड़ का अस्पताल आखिर मरीजों के किस काम का?…
