Thu. Nov 5th, 2026

सांकरा में महिला से दुष्कर्म और बंधक बनाने के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार, धरसीवा पुलिस ने दर्ज किया मामला…

रायपुर,,,, राजधानी के धरसीवा थाना क्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म और बंधक बनाने के मामले में दो आरोपियों शिव धृतलहरे और योगेश सेन को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा! घटना 30 जून को हुई थी, जिसकी रिपोर्ट 1 जुलाई को सिलतरा पुलिस सहायता केंद्र में दर्ज कराई गई!

दिनांक 30.06.2025 को ग्राम सांकरा निवासी शिव धृतलहरे ने उसकी मां के साथ हाथ बांह पड़कर छेड़खानी करने लगा, तो उसकी मां दौड़ते हुए खुशी सैलून दुकान में चली गई जहां खुशी सैलून दुकान के संचालक योगेश सेन ने दुकान का शटर बंद करके उसके साथ बलात्कार किया फिर पीड़िता को खुशी सेलून में ही रात भर बंधक बनाकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए बार-बार बलात्कार किया है की रिपोर्ट पर थाना धरसीवा जिला रायपुर में अपराध क्रमांक 315/25 धारा 75 351 (2), 115 (2), 64 (2)(ढ), 127 (2), 3 (5) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया है। प्रकरण के आरोपी शिव धृतलहरें पिता देवराज धृतलहरें उम्र 39 वर्ष पता मेघा मेडिकल के पीछे ग्राम सांकरा थाना धरसीवा, जिला रायपुर एवं योगेश सेन पिता घनश्याम सेन उम्र 40 वर्ष साकिन कुरूद सिलयारी थाना धरसीवा जिला रायपुर को आज दिनांक 02.07.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया!!!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed