
रायपुर,,,, ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत रायपुर रेंज साइबर थाना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी सिम कार्ड खरीदकर म्यूल बैंक अकाउंट संचालित करने वाले मुख्य आरोपी कुलदीप बागड़े उर्फ मोनू को गोंदिया महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया! आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है!
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा द्वारा रेंज साइबर थाना रायपुर को साइबर अपराधों मे संलिप्त मुख्य आरोपियों के विरुद्ध तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर गिरफ्तारी करने हेतु निर्देश दिया गया है!
म्यूल बैंक अकाउंट से संबंधित प्रकरण में थाना सिविल लाइन रायपुर में उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के 104 म्यूल बैंक खाता के विरुद्ध अपराध क्रमांक 44/25 धारा-317(2), 317(4), 317(5), 111, 3(5) भारतीय न्याय संहिता पंजीबद्ध कर विवेचना रेंज साइबर थाना रायपुर द्वारा की जा रही है। विवेचना क्रम में अपराध में संलिप्त म्यूल बैंक अकाउंट में पंजीकृत मोबाइल नंबर की जानकारी संबंधित सिम सेवा प्रदाता कंपनी से प्राप्त की गई। प्राप्त जानकारी के तकनीकी विश्लेषण के आधार पर अपराध में संलिप्त पाए जाने पर सिम कार्ड POS एजेंट, संवर्धक 24 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ तथा तकनीकी विश्लेषण के आधार पर म्यूल बैंक अकाउंट के संचालन के लिए सिम क्रेता आरोपी कुलदीप बागड़े उर्फ मोनू निवासी गोंदिया महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया गया है!-गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है!
गिरफ्तार आरोपी
1. कुलदीप बागड़े उर्फ मोनू पिता महेन्द्र कुमार बागड़े उम्र 30 वर्ष पता हलबी टोला, अमोरा, गोंदिया महाराष्ट्र
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
