
रायपुर,,,, रायपुर पुलिस ने सरस्वती नगर क्षेत्र में पंजाब के तरनतारन निवासी जर्मन सिंग को 2.008 किलोग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ डोडा के साथ गिरफ्तार किया! एण्टी क्राइम और साइबर यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी के खिलाफ नारकोटिक एक्ट तहत मामला दर्ज कर आगे पूछताछ जारी है!

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 01.07.25 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सरस्वती नगर क्षेत्रांतर्गत विरदी कालोनी स्थित कोटा मैदान पास एक व्यक्ति अपने पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ डोडा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी.आर.पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक श्री अमन कुमार झा (भा.पु.से.) तथा उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी सरस्वती नगर को आरोपी को डोडा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सरस्वती नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी करते हुये व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम जर्मन सिंग निवासी कबीर नगर रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में प्रतिबंधित मादक पदार्थ डोडा रखा होना पाया गया। डोडा रखने एवं बिक्री करने के संबंध में जर्मन सिंग से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी जर्मन सिंग को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से प्रतिबंधित मादक पदार्थ डोडा लगभग 2.008 किलोग्राम तथा घटना से संबंधित 01 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 25,000/- रूपये जप्त कर आरोपी जर्मन सिंग को गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 160/25 धारा 15 नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। पूछताछ में आरोपी जर्मन सिंग द्वारा डोडा को ओम प्रकाश शर्मा उर्फ पप्पू निवासी झालावाड राजस्थान से क्रय करना बताया गया। पुलिस द्वारा आरोपी ओम प्रकाश शर्मा उर्फ पप्पू पिता स्व. बंशी लाल शर्मा उम्र 53 साल निवासी ग्राम रोजा तहसील अकलेरा थाना भालता जिला झालावाड राजस्थान को दिनांक 30.06.25 को थाना आमानाका क्षेत्र में प्रतिबंधित मादक पदार्थ डोडा सहित कुल लगभग 4,50,000/- रूपये की मशरूका के साथ गिरफ्तार कर आरोपी ओम प्रकाश शर्मा उर्फ पप्पू के विरूद्ध थाना आमानाका में नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया था। प्रकरण में फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ जारी है। गिरफ्तार आरोपी – जर्मन सिंग पिता सुखचैन सिंग उम्र 20 साल निवासी पडासौर तरनतारन थाना ताडा चौकी जिला तरनतारन पंजाब। हाल पता हीरापुर गुरूद्वारा तालाब के पास कबीर नगर थाना कबीर नगर रायपुर *कार्यवाही में निरीक्षक रविन्द्र यादव थाना प्रभारी सरस्वती नगर, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक राजेन्द्र कंवर, सउनि. फूलचंद भगत, प्र.आर. वीरेन्द्र भार्गव, जसवंत सोनी, मार्तण्ड सिंह, आर. मुनीर रजा, लक्ष्मीनारायण साहू, हरजीत सिंह, अजय चौधरी तथा सरस्वती नगर से उपनिरीक्षक तुलसी राम भारद्वाज, सउनि. शिवालाल रत्नाकर, आर. बच्चन सिंह पावले एवं टीका राम बंजारे की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं!!!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 4, 2026व्यापार विहार में नकली माल वालों की उल्टी गिनती शुरू, असली के नाम पर नकली बेचकर ग्राहकों को चूना लगाने वालों की सदस्यता होगी निरस्त, व्यापारी संघ ने साफ कर दिया, कारोबार करो, धोखाधड़ी नहीं…
UncategorizedNovember 4, 2026एक जेल संभल नहीं रही, दूसरी खोलने की तैयारी, अंदर 3432 बंदियों का बोझ, बाहर ऊंची इमारतों से सुरक्षा को चुनौती, दो बार हो चुकी संदिग्ध सामग्री की एंट्री, आखिर प्रशासन किस मुहूर्त का इंतजार कर रहा?
UncategorizedNovember 4, 2026आठ मंजिल की परमिशन, नौवीं पर चढ़ा निर्माण का जुनून, दीवान कंस्ट्रक्शन का कैसा है ये बिल्डिंग वाला गणित? 13.6 मीटर की दूरी भी हुई गायब, 190 कारों की पार्किंग का हिसाब भी सवालों में, निगम की भवन शाखा जांच के नाम पर बजा रही ढोल, कार्रवाई की बारी आई तो जिम्मेदारों की बोलती बंद, क्या रसूख के आगे नियमों ने भी टेक दिए घुटने?
UncategorizedNovember 4, 2026कोनी के सुपरस्पेशलिटी मल्टीलेवल हॉस्पिटल के नाम पर मरीजों को बनाया जा रहा फुटबॉल, इलाज सरकारी अस्पताल में नहीं तो निजी अस्पतालों में कैसी सेटिंग? कान के इलाज में गई जान, डॉक्टर पर दलाली और अस्पतालों पर लापरवाही के आरोप, 200 करोड़ का अस्पताल आखिर मरीजों के किस काम का?…
