
बिलासपुर,,,, खरीफ सीजन में खाद और बीज की पर्याप्त व्यवस्था सहकारी समितियों में की गई है! किसान अपनी जरूरत के मुताबिक खाद – बीज का उठाव कर रहे हैं! किसानों की मौजूदगी से समितियों में चहल पहल बनी हुई है! कलेक्टर संजय अग्रवाल संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर रोज इसकी समीक्षा कर रहे हैं!

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि जिला बिलासपुर की 114 सहकारी समितियां में खरीफ वर्ष 2025 हेतु रासायनिक उर्वरक के वितरण का 39250 मेट्रिक टन लक्ष्य निर्धारित किया गया है! इसके विरुद्ध 71% रासायनिक उर्वरक का भंडारण किया जा चुका है! जो कि 28 हजार मेट्रिक टन होता है! कृषकों द्वारा अपनी जरूरत के अनुरूप समितियां से उर्वरक का उठाव किया जा रहा है!

फिलहाल भंडारण का लगभग 64 प्रतिशत उर्वरक का वितरण हो चुका है! इसी प्रकार खरीफ वर्ष 2025 हेतु बीज निगम को प्रेषित 22 हजार क्विंटल की बीज की मांग के विरुद्ध बीज निगम द्वारा सहकारी समितियां में 20 हजार क्विंटल भंडारण किया जा चुका है! जो कि मांग का 90 प्रतिशत है! भंडारित किए गए बीज का लगभग 95 प्रतिशत अर्थात 18 हजार 900 क्विंटल किसानों द्वारा उठाव भी किया जा चुका है!!!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
