
रायपुर,,,,, रायपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फ्लैट दिलाने के नाम पर 21.81 लाख की ठगी करने वाले दो आरोपी एन. जीतू और शेख अशरफ को एंटी क्राइम और साइबर यूनिट व न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया! आरोपियों से ठगी से जुड़े दस्तावेज भी जब्त किए गए!


प्रार्थी प्रफुल्ल बंजारी ने थाना न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह देवपुरी, रायपुर में रहता है। वर्ष 2022 में उसकी मुलाकात एन. जिल्लैया उर्फ एन.जीतू, राजीव नगर शहीद स्मारक के सामने रायपुर से हुआ था, जिसने प्रार्थी को नगर निगम रायपुर से प्रधानमंत्री आवास अमलीडीह न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर में मकान दिलाउंगा कहकर प्रार्थी से 2,00,000/- रूपये में सौदा तय हुआ था। उसके पश्चात् एन. जिल्लैया उर्फ एन. जीतू ने प्रार्थी को दिनांक 10.04.2022 को एस.बी.आई. एटीएम न्यू राजेन्द्र नगर के पास बुलाया और कहा कि प्रधानमंत्री आवास के लिये पूरा पैसा देना पड़ेगा तब प्रार्थी ने बोला अभी मात्र 40,000 / रूपये है शेष रकम धीरे-धीरे करके दे दूंगा जिसके पश्चात् प्रार्थी ने एन. जिल्लैया उर्फ एन. जीतू को 40,000/- रूपये नगद दिया और जिस पर एन. जिल्लैया उर्फ एन. जितु द्वारा कहा गया कि तुम्हारे परिचित में कोई और होगा तो लेकर आना आपका 2,00,000/- रूपये में से 10000 रूपये डिस्काउंट कर दूंगा। जिसके पश्चात् प्रार्थी द्वारा अलग-अलग किश्तो में कुल 5,10,000/ रूपये दिया गया है। फिर भी वह आज दिनांक तक एन. जिल्लैया उर्फ एन. जीतू द्वारा प्रार्थी को मकान/फ्लैट नहीं दिया गया एवं उसका पैसा वापस भी नहीं किया है। इसी प्रकार प्रार्थी के 03 परिचितों से भी एन. जिल्लैया उर्फ एन. जीतू के द्वारा 21,81,000/- रूपये लिया गया है किन्तु न ही प्रार्थी तथा उसके परिचितों को फ्लैट दिया है तथा न ही उनके रकम वापस कर रहा है। इस प्रकार एन. जिल्लैया उर्फ एन. जीतू द्वारा प्रार्थी तथा उसके परिचितों से प्रधानमंत्री आवास में फ्लैट दिलाने के नाम पर 21,81,000/- रूपये की ठगी किया गया है। जिस पर आरोपी एन. जिल्लैया उर्फ एन. जीतू के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 135/25 धारा 420 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। लाखों रूपये ठगी की घटना को उमनि एवं वरिष्ठ पुलिध अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गम्भीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री दौलत राम पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानीबस्ती श्री राजेश देवांगन, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर को आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थियों से विस्तृत पूछताछ करते हुए प्रकरण में संलिप्त आरोपी एन. जिल्लैया उर्फ एन. जीतू की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया । टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी के छिपने के हर संभावित ठिकानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुए प्रकरण में आरोपी एन. जिल्लैया उर्फ एन. जीतू को पकड़कर, प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथी असरफ रजा एवं अन्य के साथ मिलकर अंजाम देना स्वीकार किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में संलिप्त आरोपी असरफ रजा की भी पतासाजी कर पकड़ा गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके *कब्जे से घटना से संबंधित दस्तावेज जप्त* कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी-
01. एन. जिल्लैया उर्फ एन. जीतू पिता ओम अन्ना उम्र 34 साल निवासी शास्त्री मार्केट राजीव नगर थाना गोलबाजार रायपुर।
02. शेख अशरफ पिता शेख परवेज उम्र 32 साल निवासी वार्ड क्रमांक 60 ब्रिज नगर थाना टिकरापारा रायपुर।
कार्यवाही में निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, थाना निरीक्षक अविनाश सिंह थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से सउनि अतुलेश राय, प्र.आर. पुष्पराज परिहार, प्रमोद वर्ठी, आर. राजेन्द्र तिवारी, विक्रम वर्मा, बोधेन मिश्रा तथा मनोज सिंह की महत्वपूर्ण भूमिंका रही
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
