
बिलासपुर… जिला आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाहरी राज्यों के शराब को बरामद किया है! सहायक जिला आबकारी अधिकारी समीर मिश्रा ने बताया कि कलेक्टर संजय अग्रवाल के दिशा निर्देश और प्रभारी सहायक आयुक्त अधिकारी नवनीत तिवारी के मार्गदर्शन में टीम ने धर पकड़ की कार्रवाई की है!इस दौरान बाहरी राज्यों का शराब बरामद किया गया! इसके अलावा एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है! पूछताछ के बाद आरोपी को आबकारी अधिनियम की अलग-अलग धाराओं के तहत जेल दाखिल कराया गया है!
प्रभारी सहायक उपायुक्त नवनीत तिवारी ने जानकारी दिया कि आबकारी विभाग की टीम कलेक्टर संजय अग्रवाल के दिशा निर्देश पर लगातार अवैध कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है! इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर आबकारी की टीम ने सहायक आबकारी अधिकारी समीर मिश्रा की अगुवाई में मस्तूरी स्थित रिश्दा गांव में रेड कार्रवाई को अंजाम दिया!
बाहरी राज्यों की शराब ज़ब्त
समीर मिश्रा की टीम ने रेड कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में बाहरी राज्यों की महंगी अंग्रेजी शराब बरामद किया! कार्रवाई के दौरान टीम ने तेलंगाना मध्य प्रदेश और सैनिकों के लिए आवंटित ब्लेंडर प्राइड शराब भारी मात्रा में बरामद किया! बरामद शराब की मात्रा करीब 14 बोतल में 11 लीटर से अधिक है! सभी शराब अलग-अलग राज्यों से है!
आरोपी को जेल
प्रभारी सहायक उपयुक्त नवनीत तिवारी ने जानकारी दिया कि शराब विक्रेता मदनलाल मनहर को टीम ने आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क)(ख) और 34 (2) 59( क) 36 का प्रकरण दर्ज किया है.. पूछताछ के बाद आरोपी मदनलाल मल्हार को जेल दाखिल कराया गया है!
विशेष योगदान
रेड करवाई में आबकारी उप निरीक्षक ऐश्वर्या मिंस मुख्य आरक्षक वीरभद्र जायसवाल नवनीत पांडे नरेश रामेश्वर दीपक का विशेष योगदान रहा!!!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
