
रायपुर,,,, गंज थाना क्षेत्र के अरिहंत कॉम्पलेक्स के पास जुआ खेलते हुए 6 जुआरी रंगेहाथ गिरफ्तार किए गए! एंटी क्राइम और साइबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से ₹43,400 नकद और ताशपत्तियां जब्त की गईं! सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज! पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को जुआ/सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 06.07.25 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत अरिहंत कॉम्पलेक्स के पास कुछ व्यक्ति ताशपत्ती से रूपयों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान में जाकर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान जुआ खेलते 06 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके *कब्जे से नगदी रकम 43,400/-रूपये एवं ताशपत्ती जप्त* कर जुआरियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 168/25 धारा 3(2) छत्तीसगढ राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी
01. नरेश मिश्रा पिता सुशांत मिश्रा उम्र 35 साल निवासी अरिहंत कंपलेक्स थाना गंज।
02. प्रीतम साहू पिता शिव कुमार साहू उम्र 18 वर्ष साकिन छोटा अशोक नगर मुक्तिधाम के पास थाना गुढ़ियारी।
03. कृष्ण शर्मा पिता बुधराम शर्मा उम्र 42 वर्ष साकिन सिटी हॉस्पिटल के पास चौबे कॉलोनी थाना सरस्वती नगर।
04. धीरज कुमार साहू पिता सुनील कुमार साहू उम्र 28 वर्ष साकिन सेंट मैरी स्कूल लोधी पारा कापा थाना पंडरी रायपुर।
05. तुलसी देवांगन पिता पुनीत राम उम्र 24 साल निवासी प्रेम नगर थाना गुढ़ियारी रायपुर।
06. तरुण देवांगन पिता राम गुलाल उम्र 30 साल निवासी प्रेम नगर थाना गुढ़ियारी रायपुर।
कार्यवाही में निरीक्षक भावेश गौतम थाना प्रभारी गंज, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, उनि मुकेश सोरी, प्र.आर. अनुप मिश्रा, वीरेन्द्र भार्गव, जसवंत सोनी एवं आर. मुनीर रजा तथा थाना गंज से प्र.आर. प्रेमलाल वर्मा एवं म.प्र.आर. दुर्गा बघेल की महत्वपूर्ण भूमिंका रही!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 28, 202610 महीने तक पुलिस को देता रहा चकमा, आखिर नीरज पाहुजा चढ़ा सिविल लाइन पुलिस के हत्थे, ऑनलाइन सट्टे के व्हाट्सएप नेटवर्क का एक और खिलाड़ी गिरफ्तार, तीन साथी पहले ही जा चुके हैं जेल…
UncategorizedNovember 28, 2026निगम का पंप, सरकारी बिजली और ठेकेदारों की मौज! 309 करोड़ का बिल बकाया, फिर भी मुफ्त पानी की खुली दरियादिली; बिना नंबर के ट्रैक्टर और बिना रसीद के टैंकर दौड़ रहे, इंजीनियर से ऑपरेटर तक सबकी जुबान पर एक ही जवाब–हमें कुछ पता नहीं…
UncategorizedNovember 27, 2026रील का जुनून ऐसा चढ़ा कि हाथ में चाकू लेकर निकल पड़े दबंगई दिखाने, सरकंडा में हथियार लहराकर धमकी भरे अंदाज में बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मचा हड़कंप, पुलिस ने लिया संज्ञान, अब पहचान की जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedNovember 27, 2026गांधी चौक से कोतवाली तक तंबाकू दुकानदारों की शामत, 16 दुकानों पर चला चालान का डंडा, 2800 रुपये जुर्माना वसूलकर खाद्य, स्वास्थ्य और पुलिस की संयुक्त टीम ने दी सख्त चेतावनी, दोबारा गलती की तो खैर नहीं…
