
बिलासपुर,,,, T.C लेने गई छात्रा से कॉलेज में मारपीट और धमकी देने का गंभीर मामला पुलिस की जानकारी मे आया है! पीड़ित छात्रा ने कार्यवाई मे कोताही बरतने पर रतनपुर पुलिस की भी शिकायत एसएसपी से लिखित मे की है! राजकिशोर नगर निवासी अंकिता यादव ने बीआर साव महाविद्यालय नेवसा के प्रभारी महिला प्राचार्य और एक अन्य सहायक प्राध्यापक पर गंभीर आरोप लगाए हैं! अंकिता का कहना है! कि वह वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 सत्र में खेल कोटे से बीएससी की पढ़ाई कर रही थी! अंतिम वर्ष में आर्थिक कारणों से वो पढ़ाई जारी नहीं रख सकी! इसके बाद उसने कई बार कॉलेज प्रबंधन से टीसी की मांग की, लेकिन उसे टालते हुए देने से इनकार कर दिया!!!
अंकिता ने बताया कि कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य अंजना साहू हमेशा उसे रमेश साहू से संपर्क करने के लिए कहती थीं! रमेश साहू से कई बार अनुरोध करने पर भी उसे टीसी नहीं दिया गया! उल्टा अभद्र व्यवहार किया! पीड़िता के अनुसार, 13 जुलाई को जब वह फिर से टीसी के लिए कॉलेज गई, तो कॉलेज स्टाफ ने उसे परिसर में बुलाया, जहां रमेश साहू ने गलत नीयत से धक्का-मुक्की की और अंजना साहू ने उसके साथ मारपीट की! आरोप है! कि दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और कॉलेज से भगा दिया!
इस घटना से व्यथित होकर वो सीधे रतनपुर थाने में की गई, लेकिन पीड़िता का आरोप है! कि पुलिस ने केवल धारा 174 बी के तहत साधारण कार्रवाई की और मामला नजरअंदाज कर दिया! जबकि उसने मारपीट और दुर्व्यवहार का वीडियो भी थाने में दिखाया था! हारकर पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत उसने एसएसपी रजनेश सिंह से की है! कि है जिसमे आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गईं है! ताकि भविष्य में किसी छात्रा को शोषण और मानसिक प्रताड़ना का सामना न करना पड़े!!!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedSeptember 28, 202625 करोड़ की फिरौती, विदेशी नंबर और अमन साहू गैंग का नाम, शोएब ढेबर ने धमकी का ऐसा जाल बिछाया कि पुलिस ने तकनीकी सुरागों से खेल पलट दिया, आरोपी गिरफ्तार और पांच आईफोन जब्त… अब पूछताछ में खुलेगा राज…
UncategorizedSeptember 28, 2026एसडीएम ने लगाई रोक, रजिस्ट्री ने खोल दिया रास्ता, उप पंजीयक बोले—हुक्म पढ़िए, हमें कौन रोक सकता है? घुरू में प्रतिबंध के बावजूद जमीन के सात टुकड़ों का नामांतरण… तखतपुर में नियमों की फाइल घूमती रही, प्लाटिंग का खेल चलता रहा…
UncategorizedSeptember 28, 2026जेल के बाहर मोबाइल लेकर पहुंचा युवक, कैमरा चला तो सुरक्षा व्यवस्था की खुल गई पोल, प्रतिबंधित इलाके में पहुंचकर बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर किया वायरल… अब सवाल जेल में पहरा कड़ा था या कैमरे की नजर तेज?
UncategorizedSeptember 26, 2026शिक्षा दान या 200 का फरमान? किताब-कॉपी के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की मांग का व्हाट्सएप चैट वायरल, विभाग बोला-हमने कोई आदेश नहीं दिया… फिर गुरुजी की जेब पर किसका ‘सेवा संकल्प’ चला? नोटिस के बाद मचा हड़कंप…
