
बिलासपुर,,, पशु पक्षियों का तो जैसे इस धरती पर कोई अधिकार ही नहीं है! ये बेजुबान अपनी पीड़ा कैसे और किससे कहें? ये मामला है! राज्यभर में मवेशियों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है! ताजा मामला रतनपुर थाना क्षेत्र के बारीडीह गांव का है! जहां सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ! यहां पेट्रोल पंप के पास सड़क पर बैठे लगभग 20 से अधिक मवेशियों को एक तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया है! जिससे इस घटना में 17 गायों की मौके पर ही मौत हो गई है! जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गई हैं!जबकि दूसरी तरफ गौसेवक बड़ी ही मशक्कत से गौ वंश को बचाने का प्रयास करते है! ऐसे में यह मामला काफी दुखद है…?

सड़क पर बैठे गौवंशो को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला :
स्थानीय लोगों ने बताया कि मवेशी रोज की तरह रात के समय सड़क किनारे आराम कर रहे थे! तभी रतनपुर की ओर से आ रही एक अज्ञात भारी वाहन ने तेज रफ्तार में नियंत्रण खोते हुए मवेशियों को रौंद डाला! दुर्घटना इतनी भयानक थी! कि कई गायों की मौके पर ही मौत हो गई! और घायल मवेशी सड़क पर तड़पते रहे! हादसे के बाद चालक बिना रुके वाहन लेकर मौके से फरार हो गया! प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन चालक ने मवेशियों को कुचलने के बाद पलटकर देखने या रुकने की भी जहमत नहीं उठाई! ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन अब तक आरोपी चालक की पहचान नहीं हो पाई है! और वह अभी तक फरार है! जबकि स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश पनपा है!!!
ग्रामीणों में भारी आक्रोश :
इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है! उन्होंने प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही और मवेशियों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है! वहीं पुलिस का कहना है! कि मामले की जांच जारी है! और जल्द ही दोषी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा!
गौसेवक ओमेश बिसेन ने जताया आक्रोश और कार्यवाही की मांग की :
इस घटना को संज्ञान में लेते हुये प्रसिद्द गौसेवक ओमेश बिसेन ने इस घटना पर दुःख जताया और कहा कि जहाँ एक-एक गौवंश को बचाने के लिये गौसेवक अपने प्राण दांव पर लगा रहे है! ऐसे में यह घटना काफी हृदयविदारक है! प्रशासन जल्द से जल्द आरोपी को पकडे और उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाये! ऐसे मामले गौसेवकों का मनोबल तोड़ने वाले है! एक तरफ गौ तस्कर भी लगातार गौवंश को मौत के घात उतार रहे है! उनके विरुद्ध भी ओमेश बिसेन बीते कई दिनों से राज्यभर में दंडवत यात्रा कर रहे है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 28, 202610 महीने तक पुलिस को देता रहा चकमा, आखिर नीरज पाहुजा चढ़ा सिविल लाइन पुलिस के हत्थे, ऑनलाइन सट्टे के व्हाट्सएप नेटवर्क का एक और खिलाड़ी गिरफ्तार, तीन साथी पहले ही जा चुके हैं जेल…
UncategorizedNovember 28, 2026निगम का पंप, सरकारी बिजली और ठेकेदारों की मौज! 309 करोड़ का बिल बकाया, फिर भी मुफ्त पानी की खुली दरियादिली; बिना नंबर के ट्रैक्टर और बिना रसीद के टैंकर दौड़ रहे, इंजीनियर से ऑपरेटर तक सबकी जुबान पर एक ही जवाब–हमें कुछ पता नहीं…
UncategorizedNovember 27, 2026रील का जुनून ऐसा चढ़ा कि हाथ में चाकू लेकर निकल पड़े दबंगई दिखाने, सरकंडा में हथियार लहराकर धमकी भरे अंदाज में बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मचा हड़कंप, पुलिस ने लिया संज्ञान, अब पहचान की जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedNovember 27, 2026गांधी चौक से कोतवाली तक तंबाकू दुकानदारों की शामत, 16 दुकानों पर चला चालान का डंडा, 2800 रुपये जुर्माना वसूलकर खाद्य, स्वास्थ्य और पुलिस की संयुक्त टीम ने दी सख्त चेतावनी, दोबारा गलती की तो खैर नहीं…
