
बिलासपुर,,, सिविल लाइन थाना क्षेत्रांतर्गत मिनी बस्ती जरहाभाठा में मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक बिलासपुर पुलिस ने एक सघन छापामार कार्रवाई की! सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने रात 12 बजे के बाद पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर चिन्हित स्थानों पर दबिश दी!!!

कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने पहले से चिन्हित संदिग्ध व्यक्तियों और स्थानों पर गहन तलाशी ली! विशेष रूप से उन घरों को चिह्नित किया गया जहाँ से आपराधिक गतिविधियों और नशे के अवैध व्यापार की लगातार शिकायतें मिल रही थीं! दर्जनभर से अधिक मकानों में जांच की गई!!!

इस कार्रवाई के दौरान एक आरोपी के घर से अवैध शराब जब्त की गई, जबकि तीन अन्य के पास से घातक हथियार – चाकू और चापड़ – बरामद किए गए! प्रारंभिक जांच में सामने आया है! कि इनमें से कई आरोपी पूर्व में गंभीर अपराधों में लिप्त रहे हैं! जिनमें डकैती, चाकूबाजी और हत्या का प्रयास शामिल है!!!

इनमें से तीन आरोपियों पर आर्म्स एक्ट की धारा 25 व 27 के तहत, एक आरोपी पर आबकारी अधिनियम, और पांच आरोपियों पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धाराओं 170, 126, 135(3) और 129 के तहत कार्यवाही की गई है! जप्ती में 2 नग कत्ता, 1 छुरी और 6.200 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब शामिल है!!!
बिलासपुर पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और संगठित अपराधों पर नियंत्रण हेतु की गई है! आवर यह लगातार जारी रहेगी!!!
गिरफ्तार 9 आरोपी 👇👇👇
1. मुकेश उर्फ गोला पिता दरबारी लाल (28 वर्ष)
2. देव सिदार पिता स्व. राज सिदार (20 वर्ष)
3. दीपक बंजारे पिता स्व. कृष्णा बंजारे (28 वर्ष)
4. अभिषेक डिगे पिता स्व. होरीलाल (24 वर्ष)
5. स्वराज कुर्रे पिता स्व. छन्नु लाल (19 वर्ष)
6. सुभाष कुर्रे पिता स्व. छन्नु लाल (22 वर्ष)
7. संतोष यादव पिता स्व. नथूराम (44 वर्ष)
8. साहिल कर्डे पिता स्व. छन्नु लाल (18 वर्ष)
9. राजा सिंह ठाकुर पिता स्व. सुनील सिंह (23 वर्ष)
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
