
बिलासपुर,,, जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत हिर्री माइंस इलाके से सनसनीखेज मामला सामने आया है! डोलोमाइट खदान के पास एक युवक की लाश संदिग्ध परिस्थिति में पाई गई है! शव की हालत बेहद खराब थी! युवक का सिर कुचला हुआ था! जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था!
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है! प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है! मृतक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच अनुमानित की जा रही है! स्थानीय लोगों ने सबसे पहले शव देखा और पुलिस को सूचना दी!
फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है! और पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है! घटना स्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है! ताकि साक्ष्य एकत्र किए जा सकें!
यह इलाका अक्सर सुनसान रहता है! जिससे संदेह और गहरा गया है!कि युवक की हत्या किसी सुनियोजित साजिश के तहत की गई हो सकती है! पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुट गई है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
