
बिलासपुर जांजगीर-चांपा,,,, जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में फरार चल रहे आरोपी अजय खुंटे को जमीन बिक्री के नाम पर 4.5 लाख की ठगी मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया! आरोपी विवादित और गिरवी जमीन का सौदा कर रकम लेकर रजिस्ट्री से मुकर गया था! मामले में पहले ही 5 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं!

आरोपी शंकर लाल खुंटे एवं उनके अन्य साथियों के द्वारा ग्राम कुरमा का विवादित भूमि जो बैंक में बंधक होने के बावजूद भी आवेदिका श्रीमती लता कुर्रे के साथ सौदा कर शपथ पत्र में इकरार कर आवेदिका से अग्रिम राशि 450000/ रू लेकर जमीन रजिस्ट्री न कर धोखाधडी करना, सौदा रकम को वापस मांगने पर प्रार्थीया को अश्लील गाली गलौच करना जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्व दिनांक 12.11.2024 को थाना बलौदा में अप0क्र0 403/24 धारा 294,506, 419,420,34 भादवि का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया था।
प्रकरण के आरोपी अजय खुंटे निवासी कुरमा जो घटना दिनांक से फरार था जिसका पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में बलौदा पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी। जिसको अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में आरोपी को सकुनत से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पुछताछ किया गया जो अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी करना जुर्म स्वीकार कियें जाने से विधिवत् गिरफ्तार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव उपनिरीक्षक राजेश कुमार साह, आरक्षक श्याम राठौर, ईश्वरी राठौर, विनोद मनहर का सराहनीय योगदान रहा।
आरोपी
अजय खुंटे उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम कुरमा थाना बलौदा*
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.14रेलवे अर्बन बैंक में ‘नौकरी की बंपर बरसात’! परिवर्तन पैनल ने खोला रोजगार का पिटारा, Group-C के 35 पदों पर भर्ती… शेयरधारकों के वार्ड्स को मौका, 17 सितंबर से फॉर्म—16 नवंबर तक आवेदन!
Uncategorized2026.09.14मोबाइल में ‘BDG’, दिमाग में ‘शैलू’, शैलेंद्र कुमार शर्मा निकला ऑनलाइन सट्टे का मास्टरमाइंड, WhatsApp से चलता था ID-लिंक का खेल… 30 लाख का हिसाब, 6 आरोपी गिरफ्तार…
Uncategorized2026.09.14CGPSC का ‘3.2 करोड़’ कनेक्शन, अपर कलेक्टर चेतन बोरघरिया से ED की पूछताछ, 12 लोग तलब… पर्चा, पैसा, चैट और प्रॉपर्टी की पड़ताल तेज, अब सवाल, करोड़ों की कथित रकम चली कहां-कहां और ‘खेल’ में कौन-कौन शामिल?
Uncategorized2026.09.1425 सितंबर को बजेगा देशभक्ति का बिगुल, सुबह 11 बजे 1200 स्कूलों में एक साथ गूंजेगा पूरा ‘वंदे मातरम्’… एक करोड़ आवाजों से रिकॉर्ड बनाने की तैयारी, ड्रोन भी रखेगा नजर अब बिलासपुर से दिल्ली तक बस एक ही सुर…
